फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (25-31 Dec): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Mon, 25 Dec 2023 12:33 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 25 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 25-31 Dec 2023 know predictions of all zodiac signs
saptahik rashifal (25 December- 31 December) - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के लिए दिसंबर महीने या फिर कहें साल का आखिरी सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस दौरान आपको धन-धान्य की प्राप्ति होगी। करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। बेरोजगार लोगों के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। आपको घर-परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। जिसकी बदौलत आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे तथा संपत्ति से जुड़े विवाद का समाधान आसानी से निकल आएगा। सप्ताह के मध्य में आप लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बना सकते हैं। कार्य विशेष अथवा पर्यटन आदि के लिए की जाने वाली आपकी यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। यात्रा के दौरान प्रभावी लोगों से मुलाकात होगी, जिनकी मदद से भविष्य में लाभदायक योजनाओं से जुड़ेने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। बाजार में आपकी धाक बढ़ेगी और पूर्व में किए गये निवेश का फायदा होगा। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के तमाम अवसर प्राप्त होंगे। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो आपकी सेहत भी सामान्य बनी रहेगी। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाकर हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 25-31 Dec 2023 know predictions of all zodiac signs
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

वृष 
वृष राशि के जातकों के लिए दिसंबर महीने का आखिरी सप्ताह नए अवसरों के द्वार खोलने वाला है। यदि आप बेरोजगार हैं और रोजी-रोटी की तलाश में हैं तो आपको इस सप्ताह विशेष प्रयास करने पर सफलता मिलने का योग बनेगा। वहीं पहले से नौकरी कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। आपको इस सप्ताह किसी महिला मित्र की मदद से कार्य विशेष में बड़ी सफलता मिल सकती है। घर-परिवार में एका बनी रहेगी। किसी बड़े फैसले को लेते समय पिता का विशेष सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह के मध्य में आपकी लंबी या छोटी दूरी की अचानक यात्रा हो सकती है। इस दौरान आपका जनसंपर्क बढ़ेगा और आप अपनी सूझबूझ से लंबे समय से अटके काम को पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय व्यवसाय करने के लिए विशेष लाभ और सफलता लिए रहने वाला है। इस दौरान कारोबार की विस्तार की योजनाएं साकार होती नजर आएंगी। आपको चारों तरफ से धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। इस दौरान आपके घर-परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान संभव है। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।उपाय: भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और रुद्राष्टकं का पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 25-31 Dec 2023 know predictions of all zodiac signs
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ी ज्यादा ही व्यस्तता लिए रहने वाला है। हालांकि तमाम तरह की आपाधापी के बीच आपको जीवन में आगे बढ़ने के अवसर भी प्राप्त होंगे, जिन्हें आपको भूलकर भी खोना नहीं चाहिए। यह सप्ताह अध्ययन-अध्यापन करने वाले लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह के मध्य में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है तो वहीं अध्यापन, शोध का कार्य करने वालों को उनकी मेहनत का उचित पुरुस्कार मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा थकान भरी लेकिन लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपको भले ही अपने कार्य को पूरा करने में ज्यादा परिश्रम और प्रयास करना पड़े लेकिन परिणाम आपके पक्ष में ही रहेगा। गृहस्थ जीवन में इस दौरान कुछेक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में घर की साज-सज्जा अथवा पर्यटन आदि के लिए बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। हालांकि इस सप्ताह आपकी अतिरिक्त स्रोत से आय होगी लेकिन उसके मुकाबले खर्च की अधिकता ज्यादा रहेगी। यदि किसी बात को लेकर आपकी लव पार्टनर के साथ तकरार चल रही थी तो इस सप्ताह आपके बीच की सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। कुल मिलाकर प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। शादीशुदा लोगों का जीवन भी सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर उनकी चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 25-31 Dec 2023 know predictions of all zodiac signs
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए दिसंबर महीने का आखिरी सप्ताह बड़ी मुसीबतों से छुटकारा और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत दिलाने वाला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी व्यक्ति विशेष की मदद से आपके कार्य विशेष में आ रही अड़चन दूर होगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद सुलझेंगे। यदि किसी मामले को लेकर आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं तो आपको इस सप्ताह उससे मुक्ति मिल सकती है। विरोधी खुद आपसे समझौते की पहल कर सकते हैं अथवा मुकदमे आदि का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। इस सप्ताह आप अपने करियर-कारोबार को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। यदि आप भूमि-भवन के विक्रय के लिए बहुत दिनों से योजना बना रहे थे उसकी कामना भी पूरी हो सकती है। खास बात कि इस संदर्भ की कई डील लाभप्रद साबित होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में खर्च की अधिकता रहेगी लेकिन उसी अनुपात में धन की आवक भी बढ़ेगी। इस दौरान आप खुद को मानसिक, शारीरिक रूप से आप स्फूर्तिदायक महसूस करेंगे। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने पर आपकी बात बन सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी अन्यथा मौसमी बीमारी के चलते आपको शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। 
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा तथा शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 25-31 Dec 2023 know predictions of all zodiac signs
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए साल का आखिरी सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरआत में जहां आपके कार्य तेजी से बनते हुए नजर आएंगे तो वहीं सप्ताह के उत्तरार्ध में बड़ी अड़चन आने के कारण आपका मन हताश और निराश रह सकता है। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह उतावलेपन और किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचने की जरूरत रहेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह धन का लेन-देन करते समय तथा किसी बड़े सौदे को करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। कामकाजी महिलाओं को सप्ताह के मध्य में अपने कार्यक्षेत्र और घर परिवार के बीच तालमेल बिठाने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के सिर पर इस सप्ताह अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सामान और संबंध दोनों का खूब ख्याल रखने की आवश्यकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका कोई सामान गुम या चोरी हो सकता है। ऐसे में सावधान रहें और इस दौरान वाहन सावधानी के साथ चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है। प्रेम संबंध में उतावलापन आपके अपमान का बड़ा कारण बन सकता है। अपने रिश्ते की मर्यादा बनाए रखें और लव पार्टनर की फीलिंग्स को ठेस न पहुंचाएं। जीवनसाथी की खराब सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान लक्ष्मीनारायण की पीले पुष्प चढ़ाकर पूजा तथा नारायण कवच का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed