फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और कुंभ राशि वालों की सुख समृद्धि में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 21 Mar 2024 04:10 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 21 Mar 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 21 March 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
21 Marchj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Aaj Ka Rashifal 21 March 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। संतान को शिक्षा में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। आप छोटे बच्चों की फरमाइशों को पूरा करेंगे, जिससे उनके चेहरे पर खुशी आएगी। आपका कोई उलझा हुआ काम सुलझता दिख रहा है। आपको अपने करियर पर पूरा फोकस बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको विरोधियों की चालो में आने से बचना होगा। संतान की तरक्की में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी तो वह दूर होती दिख रही हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 21 March 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। यदि आप कार्य क्षेत्र में किसी नई योजना की शुरुआत करेंगे तो वह भी आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको आर्थिक मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके भौतिक साधनों में वृद्धि होगी और आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। माता जी की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी से संबंधों में यदि कुछ कटुता चल रही थी तो वह भी दूर होगी। आप अपनी आय को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 21 March 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। कारोबार से जुड़ा फैसला आपको अच्छा मुनाफा देगा। आप भाई व बहनों से अपने काम में आ रही समस्याओं को लेकर सलाह मशवरा ले सकते हैं। आपको कुछ झगड़ालू लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आप लम्बे समय से बीमार है तो उसका इलाज कराने में कोताही न बरतें। आप लंबे समय बाद मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने की प्लानिंग कर सकते हैं। कोई भी बात सोच समझकर बोलें अन्यथा लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 21 March 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी भजन कीर्तन व पूजा पाठ आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपको माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान की तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होगी। आपको अपने किसी परिजन से विश्वास घात मिलने से आप परेशान रहेंगे। संतान के भविष्य को लेकर आप कुछ निवेश कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed