Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
2 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको जीवन स्तर में सुधार आएगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपकी वाणी व व्यवहार को देखकर आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आप वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आय आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
3 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। विदेश में रह रहे किसी परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सुचना सुनने को मिलेगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का कोई का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनो के साथ अच्छा समय बिताएंगे। परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई डिसीजन ले सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपनी बॉस की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप कुछ नहीं कहेंगे। आप अपने घर की साज सज्जा पर बड़ा ध्यान देंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।
4 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आपकी बढ़ते खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। कुछ नए अनुबंधो का आपको लाभ मिलेगा। आपको संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के मनमाने व्यवहार के कारण परेशान रहेंगे। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप किसी नई रिसर्च में भी भाग ले सकते हैं।
5 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी रखने के लिए रहेगा। कामकाज से संबंधित कोई काम आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। परिवार में किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना है। व्यापार में आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी और काम को करने की योजना बना रहे थे, तो उनकी वह इच्छा पूरी होगी। आप सबके हित की बात करेंगे। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश आपकी कामयाब रहेगी।