Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal 13 November 2026 Daily Horoscope Prediction in Hindi

आज का राशिफल 13 नवंबर: इन चार राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, पढ़ें कैसा रहेगा आपका दिन

Fri, 13 Nov 2026 06:11 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 13 Nov 2026 06:11 AM IST
सार

जानिए आज का दिन मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है। यहां पढ़ें नौकरी, प्रेम, धन और स्वास्थ्य से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां।
 

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 13 November 2026 Daily Horoscope Prediction in Hindi
Aaj Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि वालों के लिए दिन थोड़ा परेशानियां लेकर आ सकता है। आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। फिलहाल किसी से उधार लेने से बचें और जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। इसके अलावा वाणी का खास ध्यान रखें और रिश्तों में भी सोच-समझकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा।

वृषभ राशि
दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। प्रेम जीवन में आपके खुशियों का माहौल रहेगा। परिवार और करीबियों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। निवेश से अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। 
विज्ञापन


मिथुन राशि
आज आपकी प्रतिभा और हुनर को नई पहचान मिल सकती है। नौकरी से जुड़ी कोई परेशानी भी किसी करीबी की मदद से दूर हो सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। लंबे समय से रुके हुए काम भी गति पकड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्क राशि
आज पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना मामला सुलझ सकता है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन को सराहना मिल सकती है।

सिंह राशि
आज सरकारी विभाग में अटका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कोई नया ऑफर मिलने की संभावना है। वहीं, धन और सम्मान पाने के योग हैं। हालांकि, कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज दिन शुभ रहेगा। आज दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने का अवसर मिलेगा। बिजनेस में लाभ होगा और दिन खुशनुमा रहेगा। आप अपने करीबियों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।  आपकी मेहनत से भविष्य में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। धन लाभ के कई अवसर हासिल होंगे। पैसों के मामले में सावधानी बरतें और किसी के साथ आर्थिक लेन-देन करने से बचें। इसके अलावा दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपने जरूरी काम खुद पूरे करने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि
दिन कुछ उलझनें पैदा कर सकता है। आज चुनौतियों के बावजूद आप अपने साहस और सूझबूझ से परिस्थितियों को संभालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में भी सुखद माहौल बना रहेगा। 

धनु राशि
आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। किसी की बात से आपका मन दुखी हो सकता है। कोई खास जीवन में दस्तक देगा। नए लोगों से आपको मिलकर कुछ लाभ हो सकता है।

मकर राशि
आज आपके नए विचार कारोबार को नई दिशा दे सकते हैं। हालांकि, किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें और अपनी कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। आपकी मेहनत से भविष्य में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि
आज का दिन सकारात्मक और उत्साह से भरा रह सकता है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। नए काम की शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल हो सकता है। दोस्तों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। कई नए अवसर मिल सकते हैं।

मीन राशि
आज कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और आपकी मेहनत रंग लाएगी। करीबियों का सहयोग भी आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। आपको बड़ी सफलता मिलेगी।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed