फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्य गोचर 2024: श्रवण नक्षत्र में सूर्य करेंगे गोचर, इन 5 राशियों की हो सकती है तरक्की

Fri, 19 Jan 2024 04:55 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 19 Jan 2024 04:55 PM IST
विज्ञापन
Sun Transit 2024 In Sharvana Nakshatra Surya Gochar bring Good Opportunity to these zodiac sign
Surya Gochar 2024 - फोटो : अमर उजाला

Sharvana Nakshatra 2024: श्रवण नक्षत्र बाईसवां नक्षत्र है और यह मकर राशि में 10.00 डिग्री से 23.20 डिग्री तक पड़ता है। इसका प्रतीक 'कान' है और नक्षत्र स्वामी विष्णु हैं। यदि किसी जातक का जन्म श्रवण नक्षत्र में हुआ है तो आपके नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा है और आपकी राशि स्वामी शनि है। चंद्रमा वह ग्रह है जो हमारे मन पर शासन करता है। 24 जनवरी 2024 में  सूर्य श्रवण नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं और 7 फरवर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे।  सूर्य का श्रवण नक्षत्र में गोचर कुछ राशियों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होने वाला है। आइए जानते हैं सूर्य के श्रवण नक्षत्र में गोचर करने से किन राशियों की होगी आर्थिक वृद्धि।



Ayodhya Ram Mandir: मंदिर के गर्भगृह में बालस्वरूप में विराजेंगे रामलला, जानिए उनकी पुरानी मूर्ति का क्या होगा
प्राण प्रतिष्ठा शुभ मुहूर्त: किस समय होगी रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा? जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

 

Sun Transit 2024 In Sharvana Nakshatra Surya Gochar bring Good Opportunity to these zodiac sign
Surya Gochar 2024 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
सूर्य के नक्षत्र गोचर के शुभ प्रभाव से नौकरी में तरक्की का अवसर मिलेगा। मेष राशि के जातकों द्वारा आर्थिक क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा। यदि आप नौकरी में बदलाव का प्रयास कर रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। नौकरी में बदलाव के प्रयास सफल होंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी। पिता से संबंध बेहतर बनाकर रखना फायदेमंद होगा लेकिन पिता की सेहत को लेकर परेशानी भी हो सकती है।

Sun Transit 2024 In Sharvana Nakshatra Surya Gochar bring Good Opportunity to these zodiac sign
Surya Gochar 2024 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के साहस और सामर्थ्य में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। इसके अलावा आपको पिता और पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। कर्क राशि के जातकों के विदेश यात्रा के भी योग हैं साथ ही सरकारी अधिकारियों से लाभ भी मिलने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sun Transit 2024 In Sharvana Nakshatra Surya Gochar bring Good Opportunity to these zodiac sign
Surya Gochar 2024 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि 
सूर्य के श्रवण नक्षत्र में गोचर करने से कन्या राशि के जातकों पर भाग्य की मेहरबानी रहेगी। आप आसानी से शत्रुओं को परास्त कर पाएंगे। यदि आपके कोई कानूनी कार्य फंसे हुए हैं उनमें सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि भी होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा। 

विज्ञापन
Sun Transit 2024 In Sharvana Nakshatra Surya Gochar bring Good Opportunity to these zodiac sign
Surya Gochar 2024 - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि 
तुला राशि के जातकों को सूर्य के श्रवण नक्षत्र में गोचर से सुख साधनों की प्राप्ति होने की संभावना है। इस दौरान कोई वाहन आदि खरीद सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और आप आर्थिक लाभ भी होगा। आपको कोई सुखद समाचार भी इस अवधि में मिल सकता है। आप किसी लंबी दूरी यात्रा पर जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed