फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: कर्क और कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिल सकती है तरक्की, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 20 Apr 2024 07:38 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 20 Apr 2024 07:38 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 20 April Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
20 April Ka Rashifal - फोटो : amar ujala

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Aaj Ka Rashifal 20 April Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी को किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप अपने व्यवहार के कारण अपने सहयोगियों पर पूरी निगरानी बनाकर रखेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं पिकनिक आदि पर जाने की प्लानिंग हो सकती है। आपको यदि किसी काम में समस्या आ रही थी, तो वह भी आसानी से दूर होगी। आपको जीवनसाथी की कोई बात बुरी लग सकती है।

Aaj Ka Rashifal 20 April Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत भरा रहेगा। आपको काम अधिक होने के कारण थकान का अनुभव होगा। आप अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव रहेगा। उन्हें मनाने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।  आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 20 April Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप धीमी गति से काम करने से आपके काम रुक जाएंगे। माता जी की भी आपसे किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से किसी भी प्रकार का वाद विवाद न करें। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो आपको दस्तावेजों को ध्यान से पढ़कर ही उस पर हस्ताक्षर करें। अन्यथा आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आप परेशान रहेंगे।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 20 April Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आप अपने आय के बढ़ने से प्रसन्न रहेंगे। किसी कानूनी मामले में आज आपको विजय प्राप्त होगी। आप कोई निर्णय परिवार के हित में लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। किसी काम को लेकर आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। आपका अपने किसी सहयोगी से लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपको संतान की तरक्की की ओर विशेष ध्यान देना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed