फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शश राजयोग बनने से शनिदेव इन राशि वालों के जीवन में लाएंगे खुशियां, मिलेगी तरक्की

Fri, 19 Apr 2024 06:08 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 19 Apr 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
shash rajyog shani transit in kumbh rashi these zodiac sign will be lucky
कुंभ राशि में शनि देव विराजमान - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को बहुत ही महत्व दिया जाता है। शनि को न्याय का देवता और कर्मफलदाता माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं। यह किसी एक राशि में ढाई वर्षों तक रहते हैं। शनि के राशि परिवर्तन करने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव अवश्य ही पड़ता है। शनि के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों पर  साढ़ेसाती लग जाती है वहीं कुछ राशि पर से यह खत्म हो जाती है। शनि किसी एक राशि में दोबारा आने में करीब 30 वर्ष का समय लगाते हैं। शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं। इस कारण से शश नाम का राजयोग भी बना हुआ है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि जब अपनी स्वराशि मकर और कुंभ में होते हैं या फिर अपनी उच्च राशि में होकर कुंडली के केंद्र भाव में स्थिति होते हैं शश राजयोग का निर्माण करते हैं। शनि के कुंभ राशि में होने से और  शश राजयोग बनने से कुछ राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। 

shash rajyog shani transit in kumbh rashi these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
शश राजयोग कुंभ राशि के जातकों के लग्न भाव में बना हुआ है। ऐसे में जब तक शनि कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे तक तक भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको हर क्षेत्र में अच्छा धन हो सकता है। तनाव से मुक्ति मिलेगी। व्यापार करने वाले जातकों को खूब धन लाभ मिलेगा। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको जीत हासिल होंगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। 

Weekly Horoscope (15 To 21 April): सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

shash rajyog shani transit in kumbh rashi these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस समय मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। शनि के कुंभ राशि में होने से शश राजयोग बनने से लंबे समय तक रूके हुए काम पूरे होंगे। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। पहले के मुकाबले आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। समस्याओं से निजात मिलेगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर बनेंगे कई शुभ, इन 3 राशि के जातकों की होगी चांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
shash rajyog shani transit in kumbh rashi these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
शश राजयोग के कारण वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। योजनाओं में कामयाबी हासिल होंगी। अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगी। निवेश किए गए धन से अच्छा लाभ  मिलेगा। जो लोग नौकरीपेशा उन्हे बेहतर अवसर की प्राप्ति होगी।

शनि के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ , मेहरबान रहेंगे शनिदेव

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed