दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
{"_id":"657e79c6653bf9ed1203492f","slug":"aaj-ka-rashifal-18-december-2023-know-today-horoscope-predictions-for-aries-virgo-aries-leo-in-hindi-2023-12-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal: वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन, हो सकता है धन लाभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal: वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन, हो सकता है धन लाभ
Mon, 18 Dec 2023 07:46 AM IST
विनोद शुक्ला
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 18 Dec 2023 07:46 AM IST
विज्ञापन
18 दिसंबर का दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी विशेष काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आप अपने बिजनेस के लिए कुछ प्लानिंग करेंगे, जिसमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई वाद विवाद यदि लंबे समय से चल रहा था, तो वह भी आज खत्म होगा। परिवार में किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी काम को कल पर टालने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थी शिक्षा में किसी नई रिसर्च का हिस्सा बन सकते हैं। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जो आप वरिष्ठ सदस्यों से सलाह अवश्य लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी, जिससे आप अपने जिम्मेदारियां को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे, लेकिन आपको संतान से उसके मन में चल रही बातों को जानने की कोशिश करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। परिवार में लोगों का आपको लाभ मिलेगा। बिजनेस में आपकी कोई नई साझेदारी हो सकती है, लेकिन आप यदि अपने घर, मकान आदि के खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो उसमें किसी कारण से विराम लग सकता है। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे, लेकिन आप इधर-उधर के कामों पर ध्यान ना लगाएं, नहीं तो बाद में आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। व्यापार में आप कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं, जो आपके लिए भविष्य में अच्छा साबित होगा। वरिष्ठ सदस्य आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपकी सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे। परिवार में आज किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। भाई व बहनों से आप किसी बात को लेकर बेवजह ना उलझें। यदि कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो भी आप उसे टालने की कोशिश करें।
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। व्यापार में आप कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं, जो आपके लिए भविष्य में अच्छा साबित होगा। वरिष्ठ सदस्य आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपकी सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे। परिवार में आज किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। भाई व बहनों से आप किसी बात को लेकर बेवजह ना उलझें। यदि कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो भी आप उसे टालने की कोशिश करें।