दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
{"_id":"65a383bec5c6ce4ebd0d179f","slug":"aaj-ka-rashifal-15-january-2024-know-today-horoscope-predictions-for-aries-virgo-aries-leo-in-hindi-2024-01-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का राशिफल: मेष, मिथुन और धनु राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
आज का राशिफल: मेष, मिथुन और धनु राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, पढ़ें दैनिक राशिफल
Mon, 15 Jan 2024 06:59 AM IST
विनोद शुक्ला
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 15 Jan 2024 06:59 AM IST
विज्ञापन
15 जनवरी का पंचांग
- फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। व्यक्तिगत मामले आपके पक्ष में रहेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप व्यक्तिगत मामलों में आगे बढ़ेंगे। आप अपने किसी काम से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जो आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपने अच्छे सोच का लाभ उठाएंगे।
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिल सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों पर खरे उतरेंगे और शासन प्रशासन के मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी विविध विषयों के प्रति रुचि रहेगी। जल्दबाजी में यदि आपने किसी डील को फाइनल किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की पद प्रतिष्ठा बढ़ने से उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने जरूरी कामों की सूची बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे और आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी। आप किसी काम की योजना बनाएंगे, तो आपके बेहतर रहेगा। आपकी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं में बढ़ोतरी होने से आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान से यदि आपने कोई वादा किया है, तो आप उसे समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।
विज्ञापन
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में लापरवाही ना करें, नहीं तो उसे पूरा करने में समस्या हो सकती है। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। परिजनों की सीख व सलाह आपके खूब काम आएगी। आपको किसी बात को लेकर जिद और जल्दबाजी नहीं दिखानी है, नहीं तो समस्या आ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी।