फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष,वृषभ और मिथुन राशि वालों को मिलेगा मान सम्मान, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 13 Jan 2024 07:47 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 13 Jan 2024 07:47 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 13 January 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
13 जनवरी का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Aaj Ka Rashifal 13 January 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप पर बड़ों का साथ व सहयोग बना रहेगा। शुभ कार्यों में आपके पूरे रुचि रहेगी। आपको किसी काम की लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें, नहीं तो आपके काफी कम रुक सकते हैं। आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचे नहीं तो उसमें आपको समस्या आ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना बनती दिख रही है।

Aaj Ka Rashifal 13 January 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका कामों पर पूरा फोकस रहेगा। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा,नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या आ सकती है। आप किसी की सलाह पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे। कार्य क्षेत्र में आपको अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिल सकता है। आप अपनी किसी पुरानी योजना को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आपने उसमें धन लगाया,तो वह आपके लिए नुकसान लेकर आ सकती हैं। आपको यदि पार्टनरशिप में किसी काम को करने का मौका मिले,तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 13 January 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लग्न से काम करने के लिए रहेगा। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने वाला है। शिक्षा से जुड़े लोगों को मन मुताबिक काम मिल सकता है। आपका किसी नए मकान को खरीदने का सपना पूरा होगा। आप किसी से धन ना लें नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी। आपके माता जी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है,जिसके कारण आपके कामों में समस्या आएगी। कार्यक्षेत्र में कोई आपके कामों को लेकर विरोध कर सकता है। आपका मन पूजा पाठ में खूब लगेगा जिसे देखकर परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 13 January 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आप सबको लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आप कोई जरूरी निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लें नहीं तो समस्या आ सकती है। आप अपने कामों के लिए योजना बनाएं तभी वह पूरी हो सकती हैं। यदि आपने साझेदारी में किसी काम को किया है तो उससे  आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed