फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology: धनु राशि में चार ग्रहों का शुभ योग, इन राशि वालों को मिलेगी तरक्की और होगा धन लाभ

Fri, 12 Jan 2024 01:09 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 12 Jan 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
make chaturgrahi yog in dhanu rashi good effects for these zodiac
astrology 2024 - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई तरह के योग बनते हैं। ये योग शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के होते हैं। जब किसी एक राशि में चार ग्रह आ जाते हैं तो चतुर्ग्रही योग का निर्माण होता है। आपके बता है दें कि ऐसा योग हाल ही में बना है, दरअसल धनु राशि में मंगल, सूर्य, बुध और चंद्रमा प्रवेश कर चुके हैं। इस तरह से धनु राशि में चतुर्ग्रही योग बना हुआ है। चार ग्रहों के योग से बना चतुर्ग्रही योग कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ दिला सकता है। आइए जानते हैं धनु राशि में चार ग्रहों की युति से किन-किन राशि वालों को मिलेगा फायदा।

 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024

 
make chaturgrahi yog in dhanu rashi good effects for these zodiac
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए चतुर्ग्रही योग बहुत ही शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। आपकी राशि में यह योग नौवें भाव में हो रही है। ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक इस राशि के लोगों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलताएं हासिल होंगी। शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने के योग बन रहे हैं। आपका आत्मविश्वास कई गुना बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में अच्छे मौक मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। 
make chaturgrahi yog in dhanu rashi good effects for these zodiac
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

सिंह राशि
आपकी राशि में चतुर्ग्रही योग कुंडली के 5वें भाव में बना हुआ है। कुंडली का पांचवां स्थान शिक्षा से संबंधित होता है। ऐसे में जो जातक उच्च शिक्षा में अध्ययनरत हैं उन्हें कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। परिवार के सदस्यों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर उनके काम की तरीफ होगी। आपको मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं और नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी की चाहत पूरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
make chaturgrahi yog in dhanu rashi good effects for these zodiac
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि में चार प्रमुख ग्रहों की युति बनी हुई है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा रहने वाला होगा। अधूरे हुए काम जल्द ही पूरे होंगे। आपके साहस में वृद्धि देखने को मिल सकती है। जो लोग किसी बिजनेस से जुड़े हैं उन्हें कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आने वाला समय अच्छा साबित होगा। परिवार के सदस्यों की तरफ से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। भाग्य का अच्छा साथ मिलने के संकेत हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed