Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
2 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाकर रखें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा और एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी। लाभ की संभावना बनती दिख रही है। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपकी नवीन विषयों के प्रति आपकी पूरी रुचि रहेगी।
3 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धर्म-कर्म से जुड़कर काम करने के लिए रहेगा और कारोबार में जिम्मेदारियां बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। स्थायित्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी से कोई मांग कर वाहन ना चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। आप अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें। वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर जिद ना दिखाएं। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।
4 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। मित्रों और सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई मन मुताबिक काम मिल सकता है। आप शुभ कार्यों पर अच्छा धन व्यय करेंगे और कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी किसी यात्रा पर जाने की भी संभावना बनती दिख रही है। धन संबंधित मामलों में आपको पूरी लिखापढ़ी करके धन देना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आप अच्छे समय का पूरा लाभ उठाएंगे।
5 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आपके आवश्यक काम समय से पूरे होंगे। आपको धर्म-कर्म के कामों में आगे बढ़ाना अच्छा रहेगा। संतान को संस्कारों का पाठ पढ़ाएंगे। निजी विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आपको खान-पान में सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग आपके ऊपर बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।