फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुक्र के मकर राशि में गोचर से इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Sun, 11 Feb 2024 03:47 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 11 Feb 2024 03:47 PM IST
सार

शुक्र 12 फरवरी की सुबह 04 बजकर 52 मिनट पर धनु राशि की यात्रा समाप्त करके मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 07 मार्च की सुबह 10:46 तक गोचर करेंगे, उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

विज्ञापन
shukra gochar 2024 shukra rashi parivartan makar venus transit in capricorn impact for all 12 zodiac signs
शुक्र का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
महान ग्रह शुक्र 12 फरवरी की सुबह 04 बजकर 52 मिनट पर धनु राशि की यात्रा समाप्त करके मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 07 मार्च की सुबह 10:46 तक गोचर करेंगे, उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मकर राशि पर इनके गोचरकाल का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
shukra gochar 2024 shukra rashi parivartan makar venus transit in capricorn impact for all 12 zodiac signs
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। आय के साधन तो बढ़ेंगे। उच्चाधिकारियों से भी संबंध मजबूत बनेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। मकान और वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। विवादित मामले बाहर ही सुलझाएं। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी मित्र से सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं। 
shukra gochar 2024 shukra rashi parivartan makar venus transit in capricorn impact for all 12 zodiac signs
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र धर्म और आध्यात्म में अत्यधिक रुचि प्रदान करेंगे। धार्मिक ट्रस्टों और अनाथालय आदि में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। विदेशी कंपनियों में नौकरी अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। किसी दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो भी सफल रहेंगे। परिवार में छोटे भाइयों से सहयोग के योग।
विज्ञापन
विज्ञापन
shukra gochar 2024 shukra rashi parivartan makar venus transit in capricorn impact for all 12 zodiac signs
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कई मायनों में तो बेहतरीन लाभदायक रहेगा किंतु स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। दांपत्य जीवन में भी कड़वाहट न आने दें। वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। विवादित मामले भी कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
shukra gochar 2024 shukra rashi parivartan makar venus transit in capricorn impact for all 12 zodiac signs
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही सिद्ध होगा। कार्य-व्यापार में तो उन्नति होगी ही किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed