फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two man injured in road accident at national highway

राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक साथ टकराए तीन वाहन, हादसे में दो घायल

Fri, 27 Dec 2019 12:43 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती Published by: विजय जैन Updated Fri, 27 Dec 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
two man injured in road accident at national highway
बस और पिकअप की टक्कर। - फोटो : अमर उजाला
नगर थाना क्षेत्र के गोटवा बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग पर फुटहिया पुलिस चौकी के पास कर्मा देवी विद्यालय के गेट के सामने शुक्रवार को एक-एक कर तीन वाहन टकरा गए। हादसा ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लेने से हुआ। जिससे रोडवेज बस और पिकअप पीछे से टकराते गए। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


दुर्घटना भोर में करीब चार बजे हुई। अयोध्या की तरफ से गन्ना लदा ट्रक आगे चल रहा था कि करमा देवी विद्यालय गेट के सामने अचानक चालक ने ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे चल रही रोडवेज भी टकरा गई। बस के चालक व परिचालक घायल हुए। तभी पहुंची पिकअप भी टकरागई। पिकअप चालक को गंभीर चोट लगी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से मुख्य मार्ग से किनारे कराया जिसके बाद एक लेन पर यातायात बहाल हो सका। बस चालक यात्रियों को लेकर लखनऊ से गोरखपुर जा रही थी। रोडवेज बस का शीशा टूट गया जिससे चालक बैजनाथ यादव पुत्र इन्नर यादव ग्राम पिपराधानी, थाना गौरीबाजार जिला देवरिया घायल हुए साथ ही परिचालक श्याम सुन्दर को हल्की चोटें आई। पिकअप के चालक अजय कुमार पुत्र श्रीराम सूरत ग्राम व पोस्ट महुवी नोनकर,थाना भिलौहा जिला सिद्धार्थ नगर गंभीर घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे फुटहिया पुलिस चौकी इंचार्ज दिनेश चंद्र मिश्रा, कांंस्टेबल आशीष श्रीवास्तव, कांस्टेबल हर्षवर्धन चौहान ने यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य को रवाना किया। पिकअप में फंसे ड्राइवर और बस के चालक परिचालक को एनएचएआई की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिसमें पिकअप चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस दौरान करीब एक घंटे एक लेन पर जाम की स्थिति रही। वाहन फुटहिया गांव की ओर से निकलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed