फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now there will be no cash payment in AIIMS payment will be done through smart card

अस्पताल जाने से पहले जान लें: एम्स में बदल गया है ये नियम, नहीं होगी जानकारी तो हर काउंटर पर होगी परेशानी

Mon, 12 Feb 2024 10:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 12 Feb 2024 10:07 PM IST
सार

एसबीआई-एम्स स्मार्ट कार्ड सभी मरीजों को मुफ्त प्रदान किया जाएगा। मरीज मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर से व स्टाफ कैफेटेरिया में बने काउंटरों से इन स्मार्ट कार्ड को प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Now there will be no cash payment in AIIMS payment will be done through smart card
दिल्ली एम्स कैश भुगतान पूरी तरह बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स परिसर में अब पूरी तरह से ऑनलाइन भुगतान होगा। इस सुविधा के लिए एम्स ने एसबीआई स्मार्ट कार्ड की सुविधा शुरू की। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस सुविधा का शुभारंभ किया। मरीज एम्स के मातृ एवं शिशु ब्लॉक में अपना यूएचआईडी नंबर देकर यह कार्ड मुफ्त प्राप्त कर सकेंगे। इन कार्ड को निर्धारित जगहों पर 24 घंटे सातों दिन टॉप अप करवा सकेंगे।

विज्ञापन

कार्ड के शुभारंभ के बाद सोमवार को एम्स के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास का कहना है कि एसबीआई एम्स स्मार्ट कार्ड के लॉन्च होने के बाद अब संस्थान में मरीजों की सुविधा के लिए पूरी तरह से डिजिटल मोड काम होगा। मरीजों को विभिन्न भुगतान के लिए लाइन में खड़े रहने की जरूरत नहीं रहेगी। पूरे परिसर में वह कार्ड या ऑनलाइन के अन्य विकल्प के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अधिकारियों ने बताया कि 17 नवंबर 2022 को एम्स ने एसबीआई बैंक के सहयोग से ऑनलाइन सुविधा शुरू करने की दिशा में प्रयास किया। पिछले साल 12 दिसंबर को पहले चरण में यह एम्स के कर्मचारियों के लिए लागू किया गया। वहीं दूसरे चरण में सोमवार से मातृ एवं शिशु ब्लॉक में सभी रोगियों के लिए स्मार्ट कार्ड लागू किया जा रहा है। आने वाले दिनों में यह कार्ड एम्स के अन्य जगहों पर भी मिलेगा।

विज्ञापन

एसबीआई-एम्स स्मार्ट कार्ड सभी मरीजों को मुफ्त प्रदान किया जाएगा। मरीज मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर से व स्टाफ कैफेटेरिया में बने काउंटरों से इन स्मार्ट कार्ड को प्राप्त कर सकते हैं। कार्ड प्राप्त करने के लिए मरीजों या कर्मचारियों को एम्स का यूएचआईडी नंबर देना होगा। यूएचआईडी देने के बाद मरीज को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा।

कभी भी करें टॉपअप
कार्ड लेने के बाद मरीज काउंटर पर नकद, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या वैश्विक स्तर पर कहीं से भी ऑनलाइन टॉप अप करवा सकते हैं। यह एबीएचए व एबीडीएम सिस्टम और ई-हॉस्पिटल के साथ एकीकृत है, जो बिना किसी सेवा शुल्क के सुरक्षित रूप से सभी भुगतान की सुविधा प्रदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed