फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Money laundering case: Farooq Abdullah did not appear before ED for the second time

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: दूसरी बार ईडी के सामने पेश नहीं हुए फारूक अब्दुल्ला, इस बार बताई ये वजह

Tue, 13 Feb 2024 03:46 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 13 Feb 2024 03:46 PM IST
सार

फारूक अब्दुल्ला को मंगलवार को श्रीनगर में ईडी कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया था। 86 वर्षीय फारूक अब्दुल्ला को केंद्रीय एजेंसी ने आखिरी बार इस मामले में 11 जनवरी को बुलाया था लेकिन वह तब भी पेश नहीं हुए थे।

विज्ञापन
Money laundering case: Farooq Abdullah did not appear before ED for the second time
सासंद फारूक अब्दुल्ला (फाइल) - फोटो : एजेंसी

विस्तार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष एवं सांसद फारूक अब्दुल्ला मंगलवार को दूसरी बार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं हुए। सूत्रों के अनुसार, फारूक अब्दुल्ला ने ईडी को बताया कि वह श्रीनगर शहर में नहीं, बल्कि जम्मू में हैं। ऐसे में वह मंगलवार को श्रीनगर में ईडी के कार्यालय में उपस्थित नहीं हो सकते हैं।

विज्ञापन


फारूक अब्दुल्ला को मंगलवार को श्रीनगर में ईडी कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया था। 86 वर्षीय फारूक अब्दुल्ला को केंद्रीय एजेंसी ने आखिरी बार इस मामले में 11 जनवरी को बुलाया था लेकिन वह तब भी पेश नहीं हुए थे।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित मामले में ईडी ने फारूक अब्दुल्ला को तलब किया था। पूर्व मुख्यमंत्री फारूक के खिलाफ 2022 में इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा आरोप पत्र दायर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने कहा था कि यह मामला जेकेसीए पदाधिकारियों सहित असंबद्ध पक्षों के विभिन्न व्यक्तिगत बैंक खातों में स्थानांतरित करके और उसके बैंक खातों से अस्पष्टीकृत नकद निकासी के माध्यम से जेकेसीए फंड को कथित तौर पर निकालने से संबंधित है। एजेंसी का मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा उसी आरोपी के खिलाफ दायर 2018 आरोप पत्र पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed