फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   many trains will canceled tomorrow, some train change the route

कल कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त तो कुछ के बदलेंगे रूट, जाने किस गाड़ी का बदला टाइम-टेबल

Tue, 07 Nov 2017 02:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 07 Nov 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
many trains will canceled tomorrow, some train change the route
प्रतीकात्मक तस्वीर
पूर्वोत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। वहीं कुछ ट्रेनों के रूट को बदला है। यात्रा करने के ल‌िए निकलने से पहले गाड़ी का टाइम-टेबल जरुर चेक कर ले।
विज्ञापन


मंगलवार को लिच्छवी एक्सप्रेस, गोरखपुर-पुणे दीपावली विशेष ट्रेन, अमृतसर सहरसा जनसेवा एक्सप्रेस और जम्मूतवी भागलपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वहीं नौ नवंबर को अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


मंगलवार को न्यू जलपाईगुड़ी से नई दिल्ली जाने वाली और किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग बदल दिया गया है। यह बदले रूट से कटिहार, पूर्णिया, सहरसा और मानसी के रास्ते जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड और कोहरा शुरू होने से पहले ही ट्रेनों की समय सारणी बिगड़ गई है। इधर बीच करीब दो सप्ताह से प्रमुख ट्रेनें घंटों देरी से चल रही है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।


सोमवार को नई दिल्ली से जय नगर जाने वाली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस डाउन सुबह 8:30 आने का समय था लेकिन करीब नौ घंटे की देरी से कैंट स्टेशन पहुंची। दूसरी ओर गोहाटी से इंदौर जाने वाली गाड़ी 12 घंटे की देरी से कैंट स्टेशन पहुंची। इस गाड़ी को सुबह पांच बजे पहुंचने का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed