शिमला-चंडीगढ़ के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू, इतने रुपये में पूरा होगा सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ान-2 योजना के तहत राजधानी शिमला से चंडीगढ़ के लिए सस्ती हेलीकाप्टर सेवा गुरुवार से शुरू हो गई है। मात्र 2880 रुपये किराया देकर आप आधे घंटे में चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे।
सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को हेली टैक्सी सेवा मिलेगी। 15 दिन बाद हफ्ते में छह दिन शिमला-चंडीगढ़ के बीच उड़ानें होंगी। जल्द ही शिमला से कुल्लू और धर्मशाला के लिए भी सुविधा शुरू होगी।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को नई दिल्ली से और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे से इस योजना का शुभारंभ किया। छह यात्री हेलीकाप्टर से चंडीगढ़ रवाना हुए।
इन शहरों के लिए भी शुरू होगी सेवा
आज का दिन राज्य के विकास के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस सुविधा से प्रदेश में देशी और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकेगा।
शिमला-कुल्लू और शिमला-धर्मशाला के लिए भी जल्द हेलीकाप्टर की सुविधा शुरू होगी। मंडी जिले के हवाई अड्डे के निर्माण को ओएलएस सर्वेक्षण किया है।
चंडीगढ़ से 10, शिमला से 10.55 पर उड़ेगा हेलीकाप्टर
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में 63 हवाई हेलीपैड हैं। जल्द सभी औपचारिकताएं पूरी होंगी। इस योजना के तहत चंडीगढ़ से सुबह 10 बजे हेलीकाप्टर उड़ान भरेगा।
साढ़े दस बजे शिमला पहुंचेगा और शिमला से 10:55 पर रवाना होकर 11:25 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगा। एक तरफ का किराया 2880 रुपये होगा ताकि आम लोग भी इस सेवा का लाभ उठा सकें।