फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Doctor teasing with lady during treatment in hospital at jaunpur

जौनपुरः डॉक्टर के कमरे से निकली महिला ने पति को बताई यह बात, मचा हड़कंप

Sat, 03 Nov 2018 02:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 03 Nov 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
Doctor teasing with lady during treatment in hospital at jaunpur
Demo pic
डॉक्टर को धरती पर भगवान का दूसरा रूप माना जाता है लोकिन एक महिला ने जो बात बताईं वह बेहद शर्मशार करने वाली है। जिला महिला अस्पताल में एक महिला इलाज के लिए आई थी। जब वह बाहर निकली तो महिला के साथ हुई हरकत से बखेड़ा खड़ा हो गया। महिला ने पुरुष डॉक्टर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ के लिए पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में लिया जिसपर अस्पताल के अन्य डॉक्टरों ने भी ओपीडी सेवा बंद कर दी। यहां इलाज के लिए अाई महिलाओं को निजी अस्पताल जाकर इलाज कराना पड़ा। घटना को लेकर महिला के परिजनों ने भी अस्पताल में हंगामा किया। पूरा मामला यूपी के जौनपुर जिले का है।
विज्ञापन


गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने पति के साथ इलाज कराने जिला महिला अस्पताल आई थी। महिला अस्पताल में गाइनकोलाजिस्ट डॉक्टर एसएन उपाध्याय को दिखाने के लिए वह चैंबर में पहुंची। थोड़ी ही देर बाद महिला डॉक्टर पर झल्लाते हुए बाहर निकली और डॉक्टर पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए पति से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी की इस शिकायत से तमतमाए पति ने डॉक्टर से हाथापाई की। इससे इलाज के लिए हाल में बैठी अन्य महिला मरीजों और उनसे साथ आए तीमारदारों में हड़कंप मच गया। लोगों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

डॉक्टर से पूछताछ

Doctor teasing with lady during treatment in hospital at jaunpur
UP Police
सूचना पर नगर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस डॉक्टर को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची। डॉक्टर को हिरासत में लिए जाने की खबर पर अस्पताल के अन्य डॉक्टरों ने ओपीडी ठप कर दी। अस्पताल का मेडिकल स्टोर भी बंद हो गया।

सीएमएस समेत कई डॉक्टर कोतवाली पहुंच गए। डॉक्टरों ने दलील दी कि स्वास्थ्य परीक्षण के लिए डॉक्टर बिना छूए जांच नहीं कर सकते। यही हाल रहा तो वे अस्पताल में महिलाओं का इलाज अब नहीं करेंगे। डॉक्टर पर अनरगल आरोप लगाया जा रहा है।

पुलिस ने पूछताछ के बाद डॉक्टर को छोड़ दिया और पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी डॉक्टर एसएन उपाध्याय के खिलाफ छेडख़ानी का केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में सीओ सिटी नृपेंद्र का कहना है कि केस दर्ज कर पुलिस घटना की विवेचना कर रही है। विवेचना में महिला का आरोप सही पाया गया तो डॉक्टर को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed