फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi markets will be cleaned with electric machines pilot project start today

Delhi: बाजारों में इलेक्ट्रिक मशीनों से होगी सफाई, हरी झंडी दिखाकर मेयर करेंगी रवाना

Tue, 13 Feb 2024 08:06 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 13 Feb 2024 08:06 AM IST
सार

दिल्ली के बाजारों में इलेक्ट्रिक मशीनों से सफाई के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की शुरुआत हो रही है। आज निगम मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर मेयर रवाना करेंगी।

विज्ञापन
delhi markets will be cleaned with electric machines pilot project start today
मेयर शैली ओबेरॉय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाजारों की अब इलेक्ट्रिक मशीनों से सफाई होगी। मंगलवार से पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी। निगम मुख्यालय सिविक सेंटर से मेयर डॉ. शैली ओबरॉय इन बैटरी से संचालित आठ मशीनों को हरी झंडी दिखाकर सुबह 10 बजे रवाना करेंगी। पायलट प्रोजेक्ट के सफल होने पर पूरी दिल्ली के बाजारों की सफाई इलेक्ट्रिक मशीनों के जरिए होगी।

विज्ञापन


मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने बताया कि ये सक्शन मशीनें बिना धूल उड़ाए कचरा खींच लेती हैं। ये पर्यावरण के अनुकूल हैं, क्योंकि ये बैटरी से संचालित होती हैं, इनसे ध्वनि प्रदूषण नहीं होगा। मशीन में बिन कंटेनर है, जिसका वॉल्यूम 240 लीटर है और 200 एएच (लिथियम-आयन) की मजबूत बैटरी क्षमता है। इन मशीनों में उच्च परिचालन दक्षता है। बैटरी का बैकअप का 8 से 10 घंटे का है, जो बिना किसी रुकावट के लंबे समय तक उपयोग और उत्पादकता बढ़ाता है। इसके अलावा बाजारों की निर्बाध सफाई को सक्षम बनाता है।
विज्ञापन


एक दिन में दो बार होगी सफाई : बाजारों की एक दिन में दो बार सफाई होगी। बाजारों में भारी भीड़ होने के चलते तेजी से गंदगी फैलती है। निगम की सुबह और दोपहर में सफाई करवाने की योजना है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने पहले बजट में इसकी घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने एलओपी से की मुलाकात  
नई दिल्ली। एमसीडी में नेता विपक्ष (एलओपी) व पूर्व मेयर राजा इकबाल सिंह से सोमवार को निगम में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुलाकात की। इन ऑपरेटरों ने बताया कि इन्हें 45 दिन का अनुबंध देकर इनका शोषण हो रहा। अनुबंधित कंपनी को दो बार अनुबंध बदला गया है, जिसके कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। नेता विपक्ष ने बताया कि अपनी मांगो को लेकर 896 डाटा एंट्री ऑपरेटर मंगलवार से निगम मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। भाजपा इनका समर्थन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed