फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nawazuddin Siddiqui will play the role of Marich in Ramlila

मुजफ्फरनगर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी रामलीला में मारीच का रोल निभाएंगे

Wed, 05 Oct 2016 05:11 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Wed, 05 Oct 2016 05:11 PM IST
सार

- रामलीला के आयोजकों का प्रस्ताव स्वीकारा
-बुढ़ाना की अवाम को दिखाना चाहते हैं अपनी एक्टिंग

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui will play the role of Marich in Ramlila
नवाजुद्दीन सिद्दीकी

विस्तार

विज्ञापन

सुनकर भले ही हैरानी हो कि बॉलीवुड का इतना बड़ा स्टार कसबे की रामलीला में अपना अभिनय दिखाएगा, लेकिन ये सच है। फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुधवार को मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में रामलीला में मारीच का अभिनय करेंगे। फिल्मों में आने से पहले भी नवाज की इच्छा रामलीला में काम करने की थी, वो अपनी एक्टिंग बुढ़ाना की जनता को दिखाना चाहते थे, लेकिन यह इच्छा अब बड़े परदे पर काम करने के बाद पूरी होगी। दरअसल, रामलीला संयोजक विनीत कात्यान उन्हें निमंत्रण देने आए थे, लेकिन नवाज ने रामलीला में आने के साथ ही मारीच का रोल अदा करने की स्वीकृति दे दी।

बुढाना के चांदनी वाला मंदिर के परिसर मे चल रही रामलीला के मंच पर नवाजुद्दीन मारीच का किरदार निभाएंगे। यह जानकारी नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी ने मीडिया से शेयर की है। उन्होंने बताया कि भाई नवाज फिल्मों मे आने से पूर्व बुढाना की रामलीला मे लगे मंच पर किसी भी किरदार की भूमिका करना चाहते थे, लेकिन उनकी इच्छा किसी कारण से पूरी नही हुयी। उस दौरान वे अपनी एक्टिंग बुढाना की जनता को दिखाना चाहते थे, लेकिन उनकी ये इच्छा बडे पर्दे पर ही पूरी हुई।

विज्ञापन

19 सितम्बर से बुढ़ाना में हैं नवाजुद्दीन

Nawazuddin Siddiqui will play the role of Marich in Ramlila
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन बीती 19 सितम्बर से अपने घर बुढाना मे आए हुए हैं, यह बात सुनकर रामलीला संयोजक विनीत कात्यान नवाजुद्दीन सिद्दीकी से मिले और उनको रामलीला मे आने का निमंत्रण दिया, जिसको नवाज ने सहर्ष स्वीकार ही नही किया, बल्कि मारीच का किरदार करने की इच्छा जताई। कात्यान ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। नवाजुद्दीन ने मारीच के रोल की रिहर्सल भी की है, जिसे वे कल बुधवार रात मंच पर हजारों लोगों की मौजूदगी मे अदा करेंगे। बुढाना के इतिहास मे यह पहला मौका होगा जब कोई मंच पर बडा फिल्म अभिनेता एक्टिंग करेगा। सबसे अहम् बात बात ये हैे कि मारीच का रोल मुस्लिम अभिनेता उस इलाके में करने जा रहा है, जहां तीन साल पहले लोगों को दंगे का दंश झेलना पड़ा था।

 

- रामलीला के आयोजकों का प्रस्ताव स्वीकारा -बुढ़ाना की अवाम को दिखाना चाहते हैं अपनी एक्टिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed