फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K govt offices to be open from Friday, easing of public curbs to be mulled after days' namaaz'

जम्मू-कश्मीर में सामान्य हो रहे हालात, आज से खुलेंगे सरकारी कार्यालय

Fri, 16 Aug 2019 02:13 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 16 Aug 2019 02:13 AM IST
सार

  • सचिवालय और अन्य कार्यालयों में शुक्रवार से कामकाज शुरू हो जाएगा
  • आमजन पर लगे प्रतिबंधों में कितनी ढील मिलेगी, यह सुबह की नमाज के बाद तय होगा
  • राज्यपाल मलिक ने अमरनाथ यात्रा के समापन की भी समीक्षा की

विज्ञापन
J&K govt offices to be open from Friday, easing of public curbs to be mulled after days' namaaz'
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर सरकार का सचिवालय और अन्य कार्यालयों में शुक्रवार से कामकाज शुरू हो जाएगा। वहीं, आमजन पर लगे प्रतिबंधों में कितनी ढील मिलेगी, यह नमाज के बाद की स्थिति पर निर्भर करेगी। राजभवन के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राज्य में गुरुवार शाम सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद सरकारी सचिवालय एवं अन्य कार्यालयों में सामान्य कामकाज बहाल किए जाने का निर्देश दिया। प्रवक्ता ने बताया कि सरकार जुम्मे की नमाज के दौरान हालात पर नजर रखेगी और इसी के आधार पर आम लोगों के लिए भी प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार किया जाएगा। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीरः नाचते और ढोल बजाते नजर आए पीएम मोदी के सांसद, तस्वीरों में देखें घाटी का नजारा
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने अमरनाथ यात्रा के समापन की भी समीक्षा की, जो अमरनाथ गुफा मंदिर में भगवान शिव की पवित्र गदा (छारी) की पूजा के बाद गुरुवार को औपचारिक रूप से बंद कर दी गई थी। बुधवार को एक हेलिकॉप्टर द्वारा गदा को पवित्र गुफा में ले जाया गया और पूजा के बाद वापस श्रीनगर लाया गया।

स्वतंत्रता दिवस पर कुछ ऐसा है घाटी का हाल, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल, तस्वीरों में देखें नया कश्मीर

बताया गया कि इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई थी और यहां तक कि 30 दिनों की छोटी अवधि में, 3.30 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पवित्र शिवलिंग के दर्शन किए थे। अधिकारियों के अनुसारख्य यह पिछले तीन वर्षों में आंकड़ों से अधिक था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed