{"_id":"58a7e3ca4f1c1bac12d841b3","slug":"dignity-of-some-candidates-are-in-the-risk","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी का तीसरा चरण: इन प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी का तीसरा चरण: इन प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 19 Feb 2017 06:25 AM IST
विज्ञापन
यूपी के तीसरे चरण में रविवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर समेत 12 जिलों की 69 सीटों के लिए मतदान होगा। तीसरे चरण में मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव इटावा की जसवंतनगर सीट और छोटी बहू अपर्णा यादव लखनऊ की कैंट से चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई अनुराग यादव लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से उम्मीदवार हैं। सपा सरकार के मंत्री अरविंद सिंह गोप बाराबंकी की रामनगर सीट से चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेता सतीश महाना कानपुर के महाराजपुर, नरेश अग्रवाल के बेटे व सपा सरकार में मंत्री नितिन अग्रवाल हरदोई व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया बाराबंकी की जैदपुर सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन के बेटे गोपाल टंडन लखनऊ पूरब से मैदान में हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
इन जिलों में तीसरे चरण का चुनाव
इन जिलों में तीसरे चरण का चुनाव
लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई व फर्रुखाबाद।
फैक्ट फाइल
कुल मतदाता 2.41 करोड़
पुरुष मतदाता 1.31 करोड़
महिलाएं 1.10 करोड़
थर्ड जेंडर 1026
पोलिंग सेंटर 16,671
पोलिंग बूथ 25,603
लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई व फर्रुखाबाद।
फैक्ट फाइल
कुल मतदाता 2.41 करोड़
पुरुष मतदाता 1.31 करोड़
महिलाएं 1.10 करोड़
थर्ड जेंडर 1026
पोलिंग सेंटर 16,671
पोलिंग बूथ 25,603