फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Naxalites burnt four vehicles in Chhattisgarh near sonbhadra

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने चार वाहन फूंके, पड़ोसी राज्यों में सीआरपीएफ सतर्क

Mon, 17 Feb 2020 08:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 17 Feb 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Naxalites burnt four vehicles in Chhattisgarh near sonbhadra
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सामरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदरचुआ सीआरपीएफ कैंप से पांच किमी दूर सड़क निर्माण कार्य में लगे टिपर समेत चार वाहनों को सोमवार सुबह नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। उधर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इसके चलते नक्सली सीमावर्ती इलाकों में पनाह ले सकते हैं। एसपी ने सीमाओं पर फोर्स को अलर्ट कर दिया है।

विज्ञापन


बलरामपुर जिले का बदरचुआ क्षेत्र झारखंड की सीमा से सटा है। यह इलाका नक्सल प्रभावित है। क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में लगे टिपर समेत चार वाहनों को सोमवार सुबह नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


उधर, पड़ोसी राज्य में घटना होने की खबर मिलते ही जिले की पुलिस अलर्ट हो गई है। सोमवार को सीमावर्ती इलाकों में पुलिस ने कांबिंग शुरू कर दी है। बार्डरों पर तैनात पुलिस कर्मी संदिग्धों की तलाशी ले रहे हैं। जंगली रास्तों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि छत्तीसगढ़-झारखंड बार्डर पर नक्सली वारदात होने की खबर मिलते ही सीमाओं पर फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है, ताकि पड़ोसी राज्यों की पुलिस का दबाव पड़ने पर नक्सली जिले में प्रवेश न कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed