फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Women of Kamal Nath's hometown Shikarpur praised CM Shivraj Singh, said- have faith in Shivraj

MP News: कमलनाथ के गृहक्षेत्र शिकारपुर की महिलाओं ने की सीएम शिवराज सिंह की तारीफ, कहा- शिवराज पर है विश्वास

Thu, 08 Jun 2023 10:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 08 Jun 2023 10:36 PM IST
सार

भाजपा ने कमलनाथ के गृहक्षेत्र शिकारपुर का एक वीडियो जारी किया है। इसमें यहां की महिलाएं सीएम शिवराज पर विश्वास जताने की बात कह रही हैं। इस वीडियो के जरिए ये बताने की कोशिश की जा रही है कि भाजपा कमलनाथ के गढ़ में भी सेंध लगा रही है। 

विज्ञापन
Women of Kamal Nath's hometown Shikarpur praised CM Shivraj Singh, said- have faith in Shivraj
कमलनाथ के गृहक्षेत्र शिकारपुर की महिलाएं शिवराज पर विश्वास होने की बात कह रही हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृहक्षेत्र शिकारपुर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वहां की महिलाएं सीएम शिवराज की तारीफ करती दिख रही हैं। कमलनाथ का गढ़ कहे जाने वाले इलाके से आए वीडियो के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है। 
विज्ञापन


बता दें कि शिवराज सरकार की लाडली बहना योजना का काफी प्रचार हो रहा है, वहीं कमलनाथ ने भी नारी सम्मान योजना की घोषणा कर रखी है। दोनों दलों में महिलाओं का समर्थन लेने की होड़ मची है। राजनीति भी जारी है। इसी के मद्दैनजर भाजपा ने कमलनाथ के गृहक्षेत्र शिकारपुर का एक वीडियो जारी किया है। जिसके जरिए ये बताने की कोशिश की जा रही है कि भाजपा कमलनाथ के गढ़ में भी सेंध लगा रही है। शिवराज की लाडली बहना योजना से कमलनाथ के क्षेत्र की महिलाओं का मन भी भाजपा की ओर झुक रहा है। 
विज्ञापन


क्या है वीडियो में
भाजपा की तरफ से जो वीडियो जारी किया गया है, उसमें यहां की महिलाओं से लाडली बहना योजना को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल मोहोड सवाल पूछते नजर आ रहे हैं, उन्होंने कहा कि आपको शिवराज सिंह चौहान पर विश्वास है कि नहीं तो बकायदा महिलाएं हाथ उठाकर विश्वास होने की बात कह रही हैं, उन्होंने यह भी कहा कि हमें लाडली बहना योजना अच्छी लगी। बता दें कि गुरुवार को मोहखेड़ क्षेत्र में स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed