फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News Protest of villagers on grabbing of agricultural land by land mafia

सुन लो सरकार! खेतीहर जमीन को हड़प लिए भूमाफिया, जनसुनवाई में ग्रामीणों ने कहा- जमीन ले ली है, अब घर भी ले लो

Wed, 19 Jul 2023 05:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 19 Jul 2023 05:47 PM IST
सार

Umaria News: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में भूमाफियाओं की दबंगई सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि भूमाफिया खेतीहर भूमि पर बुलडोजर चलाकर जमीन हड़प लिए हैं। इसके विरोध में ग्रामीण महिला-पुरुष सहित स्कूली बच्चे भी अपने हक की आवाज कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में बुलंद किए।

विज्ञापन
Umaria News Protest of villagers on grabbing of agricultural land by land mafia
प्रदर्शन कर रहे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कलेक्टर की जनसुनवाई में विरोध प्रदर्शन करने का नायाब तरीका देखने को मिला है। पीड़ित ग्रामीण जब आवेदन देते-देते थक हार गए तो उन्होंने यह तरीका अपनाया। इस विरोध प्रदर्शन में ग्रामीण पुरुष और महिलाओं के साथ-साथ स्कूली बच्चे भी शामिल हुए।

विज्ञापन


मामला भूमाफियाओं से जुड़ा हुआ है, जिन्होंने बेखौफ होकर खेतीहर भूमि पर बुलडोजर चलवा दिया और जमीन हड़प ली। इसके विरोध में बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे ग्रामीणों ने पोस्टर के जरिए लिखा कि जमीन ले ली है, अब घर भी ले लो। इसके पहले भी शिकायती पत्र दिया जा चुका है। मगर जिला प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंगी, भूमाफियाओं से आदिवासी वर्ग परेशान है।
विज्ञापन


बता दें कि मामला उमरिया जिला मुख्यालय के ग्राम भरौला का है। यहां भूमाफियाओं ने बीते दिनों किसानों की भूमि पर बुलडोजर चलाते हुए उसे अपना बताने लगे। इसके विरोध में लोगों ने बोला, लेकिन गरीब किसानों की किसी ने न सुनी। उसके बाद अपनी फरियाद लेकर ग्रामीणजन और महिलाएं, स्कूली बच्चे कलेक्ट्रेट कार्यालय जनसुनवाई में पहुंचे। यहां उन्होंने जमकर विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पोस्टर में लिखे गए शब्दों का अंदाज भी अलग रहा, जिसमें कहा गया है कि जमीन तो ले ली अब घर भी ले लो, हम और हमारे बच्चे कलेक्ट्रेट पर रहेंगे, यही हमारा घर है। वहीं, इस मामले में राजस्व विभाग के आरआई पटवारी की बड़ी लापरवाही भी देखने को मिली है। मामले में आवेदन भी दिया गया, जिस पर सुनवाई कब तक हो पाती है यह तो वक्त ही बताएगा। मगर जिले भर में भूमाफियाओं का तांडव दिन दुगनी और रात चौगुनी तरक्की कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed