{"_id":"587485f84f1c1b1629ba95d0","slug":"shivraj-government-schooling-prominence-given-to-deen-dayal-upadhyay","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवराज सरकार का फैसला, स्कूली बच्चे पढ़ेंगे दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवराज सरकार का फैसला, स्कूली बच्चे पढ़ेंगे दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी
राजेश चतुर्वेदी/ भोपाल
Updated Tue, 10 Jan 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने स्कूली शिक्षा और सरकारी विज्ञापनों में भारतीय जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों व जन दर्शन को प्रमुखता के साथ स्थान देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भाजपा एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित उपाध्याय की जन्मशताब्दी वर्ष मना रही है। लिहाजा नए साल में तमाम सरकारी आयोजनों से दीनदयाल उपाध्याय से जुड़ी स्मृतियों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
राज्य के वित्त मंत्री जयंत मलैया के अनुसार शासकीय स्कूलों के पुस्तकालयों और सभी सरकारी लाइब्रेरियों में दीनदयाल उपाध्याय से संबंधित साहित्य रखा जाएगा, ताकि स्कूली बच्चे और लाइब्रेरियों में पहुंचने वाले नियमित पाठक पंडित उपाध्याय के विचारों व दर्शन से रूबरू हो सकें।
विज्ञापन
