Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: Paddy Procurement Slot Booking Begins November 25, Purchase to Start at 59 Centres on December 1

शहडोल: धान खरीदी के लिए आज से स्लॉट बुकिंग शुरू, 1 दिसंबर से 59 केंद्रों पर होगी खरीद, 33 हजार किसान पंजीकृत

Wed, 25 Nov 2026 12:58 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 25 Nov 2026 12:58 PM IST
सार

समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए किसानों की स्लॉट बुकिंग 25 नवंबर से शुरू हो रही है। जिले के 33,371 पंजीकृत किसानों से 59 केंद्रों पर 1 दिसंबर से 20 जनवरी तक खरीदी होगी। भंडारण के लिए तीन तहसीलों में अस्थायी कैंप भी बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
Shahdol: Paddy Procurement Slot Booking Begins November 25, Purchase to Start at 59 Centres on December 1
फाइल फोटो

विस्तार

जिले में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए किसानों की स्लॉट बुकिंग आज यानी 25 नवंबर से शुरू हो जाएगी। किसान अपनी सुविधा के अनुसार नजदीकी उपार्जन केंद्र, ऑनलाइन सेंटर या कियोस्क के माध्यम से स्लॉट बुक करा सकेंगे। जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होकर 20 जनवरी तक चलेगी। इसके लिए प्रशासन और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। स्लॉट बुकिंग अनिवार्य किए जाने से खरीदी केंद्रों पर एक साथ किसानों की भीड़ जुटने और अव्यवस्था की स्थिति से बचने की उम्मीद है।

विज्ञापन


विभागीय आंकड़ों के मुताबिक इस खरीफ सीजन में जिले के 53 हजार 242.25 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की बोवनी हुई है। समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के लिए जिले के 33 हजार 371 किसानों ने पंजीयन कराया है। प्रशासन ने सभी पंजीकृत किसानों का शत-प्रतिशत सत्यापन कार्य भी पूरा कर लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शादी की थाली पर फूड इंस्पेक्टर की नजर: भोपाल के  मैरिज गार्डनों में औचक जांच, एक्सपायरी सामान मिला तो कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


59 केंद्रों पर होगी खरीदी
धान खरीदी की व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए इस वर्ष जिले में करीब 59 उपार्जन केंद्र बनाए जा रहे हैं। किसान 25 नवंबर से अपनी सुविधा के अनुसार खरीदी की तारीख और केंद्र का स्लॉट बुक कर सकेंगे। निर्धारित तारीख और केंद्र पर स्लॉट मिलने के बाद ही किसान धान लेकर पहुंच सकेंगे। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केंद्रों में आंशिक फेरबदल की व्यवस्था भी रखी गई है।


भंडारण के लिए बनाए जाएंगे अस्थायी कैंप
पिछले वर्ष मिलरों की लेटलतीफी और भुगतान संबंधी समस्याओं के कारण सरकारी ओपन कैंप से धान का उठाव नहीं हो पाया था। इससे भंडारण की समस्या सामने आई थी। इस बार ऐसी स्थिति से बचने के लिए विभाग ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है। नई फसल को सुरक्षित रखने के लिए ब्यौहारी, बुढ़ार और जयसिंहनगर तहसीलों में अस्थायी कैंप तैयार किए जाएंगे।

खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी प्रभारी भागीरथी लहरे के अनुसार धान खरीदी से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। किसानों को खरीदी केंद्रों पर किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed