फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fraudsters duped people of Rs 20,000 using the voice of a youth lodged in jail

शहडोल का अजीब मामला: जेल में बंद युवक की आवाज का इस्तेमाल कर ठगों ने की 20 हजार की ठगी, साइबर टीम कर रही जांच

Fri, 08 Aug 2025 08:14 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 08 Aug 2025 08:14 PM IST
सार

शहडोल जिले में ठगों ने जेल में बंद युवक रामबोध की आवाज बनाकर उसके परिजनों से 20 हजार रुपये ठग लिए। मारपीट की झूठी कहानी सुनाकर डर फैलाया गया। परिजन ठगी का शिकार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर टीम से जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Fraudsters duped people of Rs 20,000 using the voice of a youth lodged in jail
शिकायत करने पहुंचे परिजन।

विस्तार

साइबर ठगी के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है और ठगों के नए-नए तरीकों के कारण आम जनता खतरे में है। हाल ही में शहडोल जिले के ब्यौहारी क्षेत्र में एक अनोखी घटना सामने आई है, जहां ठगों ने जेल में बंद युवक की आवाज निकाल कर उसके परिजनों से 20 हजार रुपये ठग लिए।

विज्ञापन


3 अगस्त को ग्राम कटकाड़ीह भमरहा निवासी रामबोध साहू को गांजे के पौधे बाड़ी में लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया। रामबोध की गिरफ्तारी की जानकारी जैसे ही ठगों को मिली, उन्होंने उसके परिवार को निशाना बनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सिंधिया बोले-जिस कांग्रेस पार्टी का स्वयं का वोट बैंक दिवालिया हो चुका,वह वोट चोरी का आरोप लगा रही
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगों ने रामबोध के परिवार को फोन कर बताया कि जेल में रामबोध को पीटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि उसे बचाना है तो तुरंत 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करें। कॉल के दौरान पीछे से मारपीट की आवाज सुनने के कारण रामबोध के परिवार में दहशत फैल गई। परिवार ने सीधे ठगों के दिए गए स्कैन कोड के माध्यम से 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

ये भी पढ़ें- एक ही दिन में बस ड्राइवर और छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, शहर में मातम

रामबोध के परिजनों ने दूसरे दिन जाकर जब रामबोध से जेल में मुलाकात की तो वह घटना झूठी पाई गई। इसके बाद परिजनो ने शहडोल साइबर सेल और ब्यौहारी पुलिस को शिकायत दी। रामबोध की बहन ने कहा कि हमने सोचा कि यह सच है, और हमें अपने भाई की जान की चिंता थी। अब हमें समझ में आ रहा है कि हम कितने बड़े धोखे का शिकार हुए। पुलिस के अनुसार, जिस नंबर से ठगों ने कॉल किया था, उसकी लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। एएसपी ने कहा मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। साइबर टीम सक्रिय रूप से जांच कर रही है। ठगों को पकड़ने के लिए सभी संभावित प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed