{"_id":"6895f98e79bc632c0807d4ca","slug":"mp-news-union-minister-scindia-takes-a-dig-at-rahul-gandhi-says-those-who-want-to-seize-their-vote-bank-wil-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सिंधिया बोले-जिस कांग्रेस पार्टी का स्वयं का वोट बैंक दिवालिया हो चुका,वह वोट चोरी का आरोप लगा रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सिंधिया बोले-जिस कांग्रेस पार्टी का स्वयं का वोट बैंक दिवालिया हो चुका,वह वोट चोरी का आरोप लगा रही
Fri, 08 Aug 2025 06:50 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 08 Aug 2025 06:50 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के "वोट चोरी" वाले बयान पर जोरदार जवाब दिया। सिंधिया ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी का स्वयं का वोट बैंक दिवालिया हो चुका है, वही अब दूसरों पर वोट चोरी का आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
विस्तार
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को भोपाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के "वोट चोरी" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया। सिंधिया ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी का स्वयं का वोट बैंक दिवालिया हो चुका है, वही अब दूसरों पर वोट चोरी का आरोप लगा रही है। सिंधिया भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आवास पर मुलाकात के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। सिंधिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लाड़ली बहनों को 250 रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह हमारी प्रतिज्ञा को दर्शाता है। हमारे प्रदेश की बहनें हमारे भविष्य की धुरी हैं, उन्हें संगठित और सशक्त बनाना हमारा दायित्व है।
ये भी पढ़ें- MP News: 28 हजार बाढ़ प्रभावितों को 30 करोड़ की राहत राशि दी, CM बोले-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ
राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए सिंधिया ने कहा कि जिन लोगों ने भारत को मृत रूप में देखा है,चाहे वो भारत की इकॉनमी हो, ज्यूडिशियरी हो, सेना का अपमान हो या भारत का इलेक्शन कमिशन का अपमान किया है । वे शायद स्वयं अपने बैंकरप्सी को नहीं पहचानते हुए अपनी ऊंगली दूसरों की तरफ़ कर रहे हैं। इलेक्शन कमीशन स्वायत्त संवैधानिक संस्था है। इलेक्शन कमीशन पारदर्शिता के आधार पर कार्य करती है। इलेक्शन कमीशन फेयर एंड फ्री इलेक्शन हर राज्य में और पूरे देश में हो इसे सुचारू रूप से लागू करती है। आज विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत ने पूरे विश्व को प्रमाण दिया हैं और आज उसी विश्व की विश्वसनीयता भारत के प्रति है उस पर प्रश्न चिन्ह नहीं, उसे कुचलने का काम कांग्रेस पार्टी के द्वारा किया जा रहा हैं। सिंधिया ने आगे कहा कि कांग्रेस का रवैया ही हमेशा ऐसा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- क्या कसम टूट गई? दिग्विजय सिंह का हाथ पकड़कर मंच पर ले गए सिंधिया, ग्वालियर में कांग्रेस नेता ने खाई थी ये कसम