{"_id":"6895cc4dcf23fdedac001c16","slug":"indore-news-private-college-bus-driver-and-student-suicide-in-one-day-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: एक ही दिन में बस ड्राइवर और छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, शहर में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: एक ही दिन में बस ड्राइवर और छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, शहर में मातम
Fri, 08 Aug 2025 06:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 08 Aug 2025 06:14 PM IST
सार
Indore News: इंदौर में एक ही दिन में दो दर्दनाक घटनाओं ने सभी को स्तब्ध कर दिया। एक निजी कॉलेज के बस ड्राइवर और बैंकिंग की तैयारी कर रही छात्रा ने अलग-अलग जगहों पर फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
प्रवेश मोरे
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में एक निजी कॉलेज के बस ड्राइवर ने आत्महत्या कर ली। मृतक, 26 वर्षीय प्रवेश मोरे, सतवास का रहने वाला था और पालदा क्षेत्र में अपने छोटे भाई के साथ किराए के कमरे में रहता था। गुरुवार शाम ड्यूटी खत्म कर घर लौटने के बाद उसने भाई से खाना बनाने को कहा और कुछ देर बाद कमरे में फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद परिवारजन उसे सतवास ले गए।
मोबाइल और डायरी जब्त, जांच जारी
प्रवेश एपीजे अब्दुल कलाम कॉलेज की स्कूल बस चलाता था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। छोटा भाई भी इंदौर की एक निजी कंपनी में कार्यरत है, जबकि उनके पिता गांव में खेती करते हैं। पुलिस ने कमरे से मोबाइल फोन और एक डायरी जब्त की है, जिनकी जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
बैंकिंग की तैयारी कर रही छात्रा का सुसाइड
उधर, भंवरकुआ क्षेत्र स्थित बालाजी हॉस्टल में बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा शिवानी, पुत्री तुलसीराम, ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शिवानी ने इंदौर के होलकर कॉलेज से बीकॉम किया था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटी थी। गुरुवार दोपहर उसने किसी का फोन रिसीव नहीं किया। शाम को हॉस्टल में रहने वाली दूसरी छात्रा के आने पर घटना का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त किया मोबाइल, परिवार सदमे में
शिवानी का एक छोटा भाई शिवम पढ़ाई कर रहा है, जबकि पिता डाबरी ग्राम, सतवास में खेती करते हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी वहीं रहते हैं। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर जांच शुरू कर दी है। दोनों ही घटनाओं से सतवास और इंदौर में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।