Live
छात्रों की गूंज लाइव: इंदौर में ट्रैफिक के बीच फंसा राहुल का काफिला, 10 मिनट तक रुके; कार के पास जुटी भीड़
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंचे चुके हैं। वे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होगें। वे छात्रों और युवाओं से शिक्षा, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर संवाद करेंगे।
लाइव अपडेट
12 बजे के बाद से ही भीड़ जुटना शुरू
राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर दोपहर 12 बजे के बाद से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं। आसपास के सभी रास्तों पर भी युवाओं की भीड़ नजर आ रही है। राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
राहुल का काफिला रूका
राहुल गांधी का काफिला इंदौर के चंद्रगुप्त चौराहे पर ट्रैफिक के बीच फंस गया। राहुल गांधी करीब 10 मिनट तक ट्रैफिक में रुके रहे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ भी उनकी कार के पास पहुंच गई।
इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के खिलाफ लगे पोस्टर
एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा
एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा होने लगी है। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता अपने समर्थकों के साथ आ रहे हैं। एमआर 10 चौराहे पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी का स्वागत करने उमड़े हैं। एयरपोर्ट से होटल तक राहुल गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस नेताओं ने मंच लगाए हैं हालांकि किसी भी मंच पर राहुल गांधी नहीं जाएंगे। वे एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए रवाना होंगे।इंदौर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के स्वागत के लिए पहुंचे कई कांग्रेसी नेता
इंदौर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के स्वागत के लिए कई कांग्रेसी नेता पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ चुके हैं। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने इंदौर में लगे राहुल गांधी के खिलाफ पोस्टर को लेकर कहा कि भाजपा घबरा गई है और आईसीयू में पहुंच चुकी है।राहुल गांधी दिल्ली से हुए रवाना
राहुल गांधी अपनी इंदौर यात्रा के दौरान 56 दुकान भी जा सकते हैं। राहुल गांधी दिल्ली से इंदौर के लिए रवाना हो चुके हैं। वे 1.45 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे रेडिसन होटल आएंगे। फिर शाम 5:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगेराहुल गांधी का आयोजन स्थल तक जाने का रूट बदला
राहुल गांधी एबी रोड से आयोजन स्थल तक जाएंगे। पहले होटल से सुपर कॉरिडोर, एयरपोर्ट रोड होते हुए जाने का रूट तय किया गया था जिसका कांग्रेस नेताओं ने विरोध किया था।राहुल गांधी ने पूछा- क्या खिला रहा है इंदौर, पोहे-जलेबी या कुछ और...?
राहुल गांधी की इंदौर यात्रा में राजनीति के साथ शहर के जायके का रंग भी नजर आ रहा है। शनिवार को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ आयोजन से एक दिन पहले राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर इंदौर के पोहे-जलेबी का जिक्र कर युवाओं से जुड़ने की कोशिश की।
पढ़िए पूरी खबर: राहुल गांधी ने पूछा- क्या खिला रहा है इंदौर, पोहे-जलेबी या कुछ और...?
करीब 15 हजार छात्रों के बैठने की व्यवस्था
कार्यक्रम स्थल पर करीब 15 हजार छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। आयोजकों के मुताबिक कार्यक्रम में प्रवेश पंजीकरण कराने वाले छात्रों को ही दिया जाएगा। छात्रों की एंट्री दोपहर करीब 2:30 बजे से पास स्कैन करने के बाद शुरू होगी। कार्यक्रम में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता व्यवस्थाएं संभालेंगे, जबकि आयोजन स्थल पर किसी भी नेता को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
दोपहर 1:45 बजे इंदौर पहुंचेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी दोपहर करीब 1:45 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद उनका विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम है। शाम 5:30 बजे क्षेत्रीय पार्क परिसर के सामने तैयार किए गए भारत जोड़ो मैदान में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम का मुख्य फोकस छात्रों और युवाओं से शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर संवाद करना है।
