फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Politics MLA Priyavrat Singh commented on the statement of mike off

Politics: 'वहां राहुल का और यहां हमारा माइक ऑफ कर दिया जाता है, उनके मन की बात सब सुने, हमारी कोई नहीं'

Thu, 01 Dec 2022 05:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 01 Dec 2022 05:09 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में पूर्व ऊर्जा मंत्री और खिलचीपुर विधायक ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा की सराहना की। साथ ही कह कि विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और मीडिया कंप्रोमाइज हो चुके हैं।

विज्ञापन
Politics MLA Priyavrat Singh commented on the statement of mike off
विधायक प्रियव्रत सिंह सहित कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व ऊर्जा मंत्री खिलचीपुर विधायक प्रियव्रत सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि राहुल गांधी जमीनी स्तर पर बिना किसी दिखावे के सीधे संवाद कर रहे हैं। साथ ही नौजवान, बच्चों, महिलाओं, बड़े बुजुर्गों और युवाओं सहित हर फील्ड के व्यक्ति से मिल रहे हैं। उनकी संवेदनशीलता और सोच देश सहित आमजन की समस्याओं के प्रति है।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने कहा, राहुल गांधी अपनी यात्रा में समाज सहित हर संस्कृति और धर्म के व्यक्ति से मिलने की रही है। राहुल की यात्रा का मूल उद्देश्य पूरे भारत को जोड़ने का है। साथ ही सकारात्मक सोच पैदा करने की है। क्योंकि पूरा देश नकारात्मक सोच से गुजर रहा है। जो सरकार में हैं, वो विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास करते हैं। कोई आवाज उठने से पहले ही दबा देते हैं। सरकार नकारात्मक सोच वालों से कंप्रोमाइज कर चुकी है। विधायिका और संसद के क्या हाल हैं, वो आप लोग जानते हैं।
विज्ञापन


'राहुल ने कहा, माइक बंद कर दिए जाते हैं'
पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह ने कहा, राहुल गांधी ने बहुत अच्छे से कहा कि आवाज उठाने के दौरान माइक बंद कर दिए जाते हैं। यही हालत प्रदेश में हम लोगों की भी है, जब भी किसी मुद्दे पर आवाज उठाने का प्रयास करते हैं तो विधानसभा में माइक ऑफ कर दिया जाता है। प्रेस की स्वतंत्रता के ऊपर भी प्रश्न चिन्ह लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर में राहुल ने कहा, प्रेस चौथा स्तंभ है। इसकी भी आवाज कंप्रोमाइज कर सरकार दबाने का प्रयास करती है। सरकार अपने मन की बात कहती है, लेकिन आमजन के मन की बात सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा, राहुल कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री और राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह, पूर्व सांसद कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश पुरोहित, विधायक बापू सिंह तवर, ब्यावरा विधायक रामचंद्र दांगी और पूर्व विधायक पुरुषोत्तम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed