MP Govt Floor Test Live: राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री कमलनाथ, बोले- मुझे क्यों फ्लोर टेस्ट देना?
Madhya Pradesh Government Floor Test: मध्यप्रदेश में नौ मार्च से शुरू हुई सियासी उठापटक के बाद ताजा हालात की बात करें तो राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने फ्लोर टेस्ट को लेकर एक-दूसरे को पत्र लिखे हैं। इधर, शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को ही बहुमत परीक्षण के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है, जिसपर सुनवाई के लिए अदालत तैयार हो गई है। इस मामले पर 12 घंटे के अंदर सुनवाई होगी। वहीं शिवराज के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने राजभवन जाकर राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल से बहुमत परीक्षण कराने की मांग की। यहां पढ़ें सभी अपडेट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
मध्यप्रदेश में सियासी संकट से जूझ रही कमलनाथ सरकार को प्रदेश के राज्यपाल दो बार चिट्ठी लिखकर फ्लोर टेस्ट कराने की बात कह चुके हैं। दूसरी चिट्ठी मिलने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं राज्यपाल से मिला, हमने वर्तमान राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।
मैंने आज विधानसभा में उनके संबोधन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मैंने कहा कि हम संविधान के भीतर चीजों के लिए तैयार हैं, लेकिन हम इसके दायरे से बाहर नहीं जा सकते। बीजेपी अविश्वास प्रस्ताव लाई है। आज हमारे पास संख्या बल है।
उन्होंने कहा कि अगर कोई कहता है कि हमारे (कांग्रेस) के पास संख्या नहीं है, तो वह अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है, मुझे क्यों फ्लोर टेस्ट देना? 16 विधायकों (कांग्रेस के बागी विधायकों) को क्या समस्या है? उन्हें आपके सामने आना चाहिए और अपनी राय रखनी चाहिए।
कांग्रेस नेता शोभा ओझा को मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। यह खबर मध्य प्रदेश महिला और बाल कल्याण विभाग के हवाले से दी गई है।
भारत के राष्ट्रपति के निजी सचिव विक्रम सिंह ने सोमवार को बताया कि अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 20 और 21 मार्च को होने जा रहा है मध्य प्रदेश (जबलपुर) दौरा स्थगित कर दिया गया है।
मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने सीएम कमलनाथ को पत्र लिखकर कहा कि '17 मार्च को फ्लोर टेस्ट कराएं अन्यथा यह माना जाएगा कि राज्य विधानसभा में वास्तव में आपके पास बहुमत नहीं है।'
इसके जवाब में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी राज्यपाल टंडन को एक पत्र लिखा है। इसमें सीएम ने अपने विधायकों को बंगलूरू में बंधक बनाकर रखे जाने से और सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का उदाहरण देते हुए फ्लोर टेस्ट कराने से इनकार किया है।
मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही 26 मार्च तक स्थगित करने के फैसले से राज्यपाल लालजी टंडन नाराज बताए जा रहे हैं। सोमवार को वह अपना अभिभाषण पढ़े बिना राजभवन लौट गए। सूत्रों की मानें तो राज्यपाल मुख्यमंत्री कमलनाथ को फिर से पत्र लिखकर बहुमत परीक्षण के लिए कह सकते हैं।
शिवराज की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
उच्चतम न्यायालय मप्र कमलनाथ सरकार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने का निर्देश देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई के लिए सोमवार को तैयार हो गया। राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को 16 मार्च को सदन में अपना बहुमत साबित करने का निर्देश दिया था। शीर्ष अदालत में सोमवार को संबंधित अधिकारी के समक्ष इस मामले की शीघ्र सुनवाई के लिए उल्लेख किया गया।राज्यपाल को सौंपा 106 विधायकों का हलफनामा
मध्यप्रदेश के नेता-प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा, 'हमने आज राज्यपाल को 106 विधायकों का हलफनामा सौंपा है। सभी भाजपा विधायक उनके सामने मौजूद थे।'Madhya Pradesh Leader of Opposition Gopal Bhargava: We have submitted an affidavit of 106 MLAs to the Governor today. All BJP MLAs were present before him today. https://t.co/ViowRBm6EP pic.twitter.com/PM3n0thmRF
— ANI (@ANI) March 16, 2020
भाजपा ने राजभवन में कराई विधायकों की परेड
भाजपा ने राजभवन में अपने सभी विधायकों की राज्यपाल लालजी टंडन के सामने परेड कराई। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल से बहुमत परीक्षण कराने की मांग की । उन्होंने कहा, सरकार बहुमत खो चुकी है और उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। जिसपर राज्यपाल ने कहा कि आप निश्चिंत रहें।Madhya Pradesh BJP legislators meet Governor Lalji Tandon and requested him to order for the conduct of the floor test at the earliest. Former CM Shivraj Singh Chouhan says, "The govt has lost majority and has no right to remain in power". pic.twitter.com/MUST0mIzQB
— ANI (@ANI) March 16, 2020
राज्यपाल से मिले दिग्विजय सिंह
राज्यपाल लालजी टंडन के साथ मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, 'मेरे राज्यपाल के साथ अच्छे संबंध हैं। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी और हमने राजनीति को लेकर कोई बात नहीं की।'Congress leader Digvijaya Singh after meeting Governor Lalji Tandon in Bhopal: I share a very good relationship with the Governor. It was a courtesy meet and we did not discuss politics. pic.twitter.com/fokfSwzNLn
— ANI (@ANI) March 16, 2020
सुप्रीम कोर्ट पहुंची भाजपा
विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ शिवराज सिंह चौहान ने उच्चतम न्यायालय ने याचिका दाखिल की है। जिसपर अदालत 12 घंटों के भीतर विश्वास सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। याचिका में शिवराज ने विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री कमलनाथ और मुख्य सचिव को पार्टी बनाया है। वहीं भाजपा विधायकों के साथ शिवराज भी राजभवन पहुंच गए हैं।Bhopal: Former #MadhyaPradesh CM and BJP leader Shivraj Singh Chouhan along with party MLAs arrive at Raj Bhavan; BJP has filed a petition in SC seeking floor test in MP Assembly. The State Assembly is adjourned till 26th March, in view of Coronavirus. pic.twitter.com/FR3w8DbvZp
— ANI (@ANI) March 16, 2020