{"_id":"6a903b8be0f49c8873011439","slug":"the-bageshwar-government-is-distressed-by-the-devastating-floods-in-nepal-and-said-the-bageshwar-family-immediately-engaged-in-service-work-feedback-chhatarpur-news-c-1-1-noi1359-4656865-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल बाढ़: विनाशकारी आपदा से पंडित धीरेंद्र शास्त्री व्यथित, बोले- बागेश्वर परिवार तुरंत सेवा कार्य में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल बाढ़: विनाशकारी आपदा से पंडित धीरेंद्र शास्त्री व्यथित, बोले- बागेश्वर परिवार तुरंत सेवा कार्य में जुटे
Thu, 27 Aug 2026 08:06 PM IST
छतरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: छतरपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 08:06 PM IST
सार
नेपाल में भीषण बाढ़ से हुई तबाही पर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दुख जताया। उन्होंने भगवान बागेश्वर बालाजी से पीड़ितों की रक्षा और उन्हें संबल देने की प्रार्थना की। साथ ही नेपाल के बागेश्वर धाम मंडल से राहत, बचाव और मेडिकल सहायता में जुटने की अपील की। बागेश्वर धाम से भी सेवक नेपाल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से व्यथित हुए बागेश्वर सरकार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जापान यात्रा के बाद भारत लौटे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को नेपाल में आई भीषण बाढ़ और उससे पैदा हुई त्रासदी की जानकारी मिली। बाढ़ के कारण हजारों परिवारों के प्रभावित होने और कई लोगों के बह जाने की खबर पर उन्होंने गहरा दुख व्यक्त किया। बागेश्वर सरकार ने अपने सोशल मीडिया पेज पर वीडियो संदेश जारी कर नेपाल के पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई।
विज्ञापन
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान बागेश्वर बालाजी के चरणों में प्रार्थना करते हुए कहा कि हनुमान दादा सभी की रक्षा करें और इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों को संबल प्रदान करें। उन्होंने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के जल्द सुरक्षित होने की कामना भी की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- नेपाल बाढ़: भोपाल की महिला का बयान; परिवार लापता, 29 रिश्तेदारों से संपर्क नहीं, 24 घंटे पहले हुई थी बात
विज्ञापन
नेपाल में सेवा कार्य के लिए अपील
बागेश्वर सरकार ने नेपाल के बागेश्वर धाम मंडल से तत्काल सेवा कार्य में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंद लोगों तक राहत और बचाव सामग्री पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने मेडिकल सामग्री समेत आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि बागेश्वर धाम से भी सेवा कार्य के लिए लोगों को नेपाल भेजा जा रहा है। राहत कार्यों में जुटे लोगों से पीड़ित परिवारों तक हरसंभव मदद पहुंचाने की अपील की गई है।
भारत-नेपाल सरकार के प्रयासों के लिए प्रार्थना
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भारत और नेपाल सरकार की ओर से किए जा रहे राहत एवं बचाव प्रयासों के लिए भी प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में बागेश्वर परिवार नेपाल के पीड़ितों के साथ खड़ा है और जरूरतमंदों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से भी आपदा प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनशील रहने और जरूरत के समय सहयोग करने की अपील की।
