फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore: Mother and son die tragically in a collision between a car and a motorcycle.

रक्षाबंधन से पहले उजड़ा परिवार: सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, गलत दिशा से आई तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

Thu, 27 Aug 2026 08:11 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2026 08:11 PM IST
सार

जालोर में जालोर-आकोली-सियाणा मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने रॉन्ग साइड से आकर मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में बॉबी देवी की मौके पर मौत हो गई, जबकि अशोक कुमार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Jalore: Mother and son die tragically in a collision between a car and a motorcycle.
कार और मोटरसाइकिल की टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालोर-आकोली-सियाणा एमडीआर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब ओडवाड़ा निवासी बॉबी देवी अपने पुत्र अशोक कुमार के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही थीं। इसी दौरान रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आई कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बॉबी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल अशोक कुमार को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पढ़ें:  राजस्थान सरकार ने 31 अगस्त तक रोकी पशुपतिनाथ यात्रा, नई तिथि की घोषणा का करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर बागरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल मोजड़ी की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार के तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड से आने के कारण हादसा हुआ। रक्षाबंधन से एक दिन पहले मां-बेटे की मौत की खबर जैसे ही ओडवाड़ा गांव पहुंची, परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed