फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Govt Floor Test Live: राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री कमलनाथ, बोले- मुझे क्यों फ्लोर टेस्ट देना?

Mon, 16 Mar 2020 05:55 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 16 Mar 2020 05:55 PM IST
खास बातें

Madhya Pradesh Government Floor Test: मध्यप्रदेश में नौ मार्च से शुरू हुई सियासी उठापटक के बाद ताजा हालात की बात करें तो राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने फ्लोर टेस्ट को लेकर एक-दूसरे को पत्र लिखे हैं। इधर, शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को ही बहुमत परीक्षण के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है, जिसपर सुनवाई के लिए अदालत तैयार हो गई है। इस मामले पर 12 घंटे के अंदर सुनवाई होगी। वहीं शिवराज के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने राजभवन जाकर राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल से बहुमत परीक्षण कराने की मांग की। यहां पढ़ें सभी अपडेट्स

विज्ञापन
Madhya Pradesh Government Floor Test Live Updates News In Hindi kamalnath shivraj-scindia-governor
शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल से मुलाकात की - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

09:30 PM, 16-Mar-2020
राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री, बोले- मुझे क्यों फ्लोर टेस्ट देना?
मध्यप्रदेश में सियासी संकट से जूझ रही कमलनाथ सरकार को प्रदेश के राज्यपाल दो बार चिट्ठी लिखकर फ्लोर टेस्ट कराने की बात कह चुके हैं। दूसरी चिट्ठी मिलने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं राज्यपाल से मिला, हमने वर्तमान राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।

मैंने आज विधानसभा में उनके संबोधन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मैंने कहा कि हम संविधान के भीतर चीजों के लिए तैयार हैं, लेकिन हम इसके दायरे से बाहर नहीं जा सकते। बीजेपी अविश्वास प्रस्ताव लाई है। आज हमारे पास संख्या बल है। 

उन्होंने कहा कि अगर कोई कहता है कि हमारे (कांग्रेस) के पास संख्या नहीं है, तो वह अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है, मुझे क्यों फ्लोर टेस्ट देना? 16 विधायकों (कांग्रेस के बागी विधायकों) को क्या समस्या है? उन्हें आपके सामने आना चाहिए और अपनी राय रखनी चाहिए।
09:20 PM, 16-Mar-2020
कांग्रेस ने ओझा को बनाया राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष
कांग्रेस नेता शोभा ओझा को मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। यह खबर मध्य प्रदेश महिला और बाल कल्याण विभाग के हवाले से दी गई है।
विज्ञापन
06:05 PM, 16-Mar-2020
राष्ट्रपति का जबलपुर दौर स्थगित
भारत के राष्ट्रपति के निजी सचिव विक्रम सिंह ने सोमवार को बताया कि अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 20 और 21 मार्च को होने जा रहा है मध्य प्रदेश (जबलपुर) दौरा स्थगित कर दिया गया है।
05:46 PM, 16-Mar-2020
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने एक-दूसरे को लिखे पत्र
मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने सीएम कमलनाथ को पत्र लिखकर कहा कि '17 मार्च को फ्लोर टेस्ट कराएं अन्यथा यह माना जाएगा कि राज्य विधानसभा में वास्तव में आपके पास बहुमत नहीं है।'

इसके जवाब में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी राज्यपाल टंडन को एक पत्र लिखा है। इसमें सीएम ने अपने विधायकों को बंगलूरू में बंधक बनाकर रखे जाने से और सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का उदाहरण देते हुए फ्लोर टेस्ट कराने से इनकार किया है।
04:43 PM, 16-Mar-2020
राज्यपाल नाराज
मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही 26 मार्च तक स्थगित करने के फैसले से राज्यपाल लालजी टंडन नाराज बताए जा रहे हैं। सोमवार को वह अपना अभिभाषण पढ़े बिना राजभवन लौट गए। सूत्रों की मानें तो राज्यपाल मुख्यमंत्री कमलनाथ को फिर से पत्र लिखकर बहुमत परीक्षण के लिए कह सकते हैं। 
03:12 PM, 16-Mar-2020

शिवराज की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

उच्चतम न्यायालय मप्र कमलनाथ सरकार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने का निर्देश देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई के लिए सोमवार को तैयार हो गया। राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को 16 मार्च को सदन में अपना बहुमत साबित करने का निर्देश दिया था। शीर्ष अदालत में सोमवार को संबंधित अधिकारी के समक्ष इस मामले की शीघ्र सुनवाई के लिए उल्लेख किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:39 PM, 16-Mar-2020

राज्यपाल को सौंपा 106 विधायकों का हलफनामा

मध्यप्रदेश के नेता-प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा, 'हमने आज राज्यपाल को 106 विधायकों का हलफनामा सौंपा है। सभी भाजपा विधायक उनके सामने मौजूद थे।'
 
 
01:25 PM, 16-Mar-2020

भाजपा ने राजभवन में कराई विधायकों की परेड

भाजपा ने राजभवन में अपने सभी विधायकों की राज्यपाल लालजी टंडन के सामने परेड कराई। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल से बहुमत परीक्षण कराने की मांग की । उन्होंने कहा, सरकार बहुमत खो चुकी है और उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। जिसपर राज्यपाल ने कहा  कि आप निश्चिंत रहें।
 
 
01:13 PM, 16-Mar-2020

राज्यपाल से मिले दिग्विजय सिंह

राज्यपाल लालजी टंडन के साथ मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, 'मेरे राज्यपाल के साथ अच्छे संबंध हैं। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी और हमने राजनीति को लेकर कोई बात नहीं की।'
 

 
12:48 PM, 16-Mar-2020

सुप्रीम कोर्ट पहुंची भाजपा

विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ शिवराज सिंह चौहान ने उच्चतम न्यायालय ने याचिका दाखिल की है। जिसपर अदालत 12 घंटों के भीतर विश्वास सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। याचिका में शिवराज ने विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री कमलनाथ और मुख्य सचिव को पार्टी बनाया है। वहीं भाजपा विधायकों के साथ शिवराज भी राजभवन पहुंच गए हैं।
 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed