फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress's unique protest: Wearing garlands of onions to protest against hikes in electricity bills, gas cylin

कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: गले में पहनी प्याज की माला,बिजली बिल, गैस सिलेंडर,पेट्रोल और किराया बढ़ने का विरोध

Thu, 27 Aug 2026 06:53 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Thu, 27 Aug 2026 06:53 PM IST
सार

भोपाल के कोलार में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। नेताओं ने गले में प्याज की माला पहनकर और लोगों को शक्कर खिलाकर बढ़ती कीमतों पर सरकार पर तंज कसा। कांग्रेस ने शक्कर-प्याज के दाम, बिजली बिल, गैस सिलेंडर, पेट्रोल और बस किराए में बढ़ोतरी का विरोध करते हुए सरकार से जनता को राहत देने की मांग की।

विज्ञापन
Congress's unique protest: Wearing garlands of onions to protest against hikes in electricity bills, gas cylin
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बढ़ती महंगाई के विरोध में गुरुवार को कोलार के मंदाकिनी चौराहे पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। नेताओं ने गले में प्याज की मालाएं पहनकर महंगाई के खिलाफ विरोध जताया, वहीं लोगों को शक्कर खिलाकर बढ़ती कीमतों पर सरकार पर तंज कसा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर तत्काल राहत देने की मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शक्कर, प्याज और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के बढ़ते दाम ने आम परिवारों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। इसके साथ ही बिजली के बढ़ते बिल, महंगे गैस सिलेंडर, बस किराया, स्मार्ट मीटर और ई-20 पेट्रोल जैसे मुद्दों को लेकर भी सरकार को घेरा गया।
विज्ञापन


सरकार जाग जाए या इस्तीफा दे
प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि शक्कर महंगी हो गई है और प्याज के दाम भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने सरकार के मंत्रियों के उन बयानों पर भी सवाल उठाए, जिनमें लोगों को शक्कर कम खाने की बात कही गई है। उन्होंने कहा, सरकार चाहती क्या है? हमारी मांग है कि यह सांकेतिक प्रदर्शन है। सरकार जाग जाए या अपना इस्तीफा दे, या फिर जनता की बात सुने। रोटी, कपड़ा और मकान का संघर्ष चल रहा है और हम जनता की आवाज उठा रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-MP में आज फिर झमाझम: 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सागर-रीवा-शहडोल संभाग पर सबसे ज्यादा असर
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा- रसोई का बजट बिगड़ा
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती कीमतों का सबसे ज्यादा असर आम और मध्यम वर्ग के परिवारों पर पड़ रहा है। सब्जियों से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुएं महंगी होने से घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने और आम जनता को राहत देने की मांग की। प्रदर्शन में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, राहुल सिंह राठौड़, प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया, महिला कांग्रेस नेत्री महक राणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर पार्टी आगे भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed