फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   jabalpur rajnath singh t72 t90 tank overhaul project madhya pradesh

जबलपुर: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रखी टैंक ओवरहॉल परियोजना की आधारशिला, बोले- आत्मनिर्भर हो रहा रक्षा क्षेत्र

Thu, 27 Aug 2026 07:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 27 Aug 2026 07:21 PM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जबलपुर की व्हीकल फैक्टरी में टी-सीरीज टैंक ओवरहॉल परियोजना की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि भारत रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परियोजना को मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास और रक्षा क्षेत्र को नई गति देने वाला बताया।

विज्ञापन
jabalpur rajnath singh t72 t90 tank overhaul project madhya pradesh
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम मोहन यादव ने टी सीरीज टैंक ओवरहाल प्रोजेक्ट का भूमि-पूजन किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जबलपुर स्थित आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लि. की व्हीकल फैक्टरी में टी-सीरीज टैंक ओवरहॉल परियोजना के भूमिपूजन कार्यक्रम में कहा कि भारत का रक्षा क्षेत्र अब पूरी तरह आत्मनिर्भर होने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। 
विज्ञापन

 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जमीनी युद्ध में टैंकों की अहमियत रेखांकित करते हुए गुरुवार को कहा कि सेना की परिचालन तैयारियों में टी-72 और टी-90 संस्करण के टैंक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए सरकार द्वारा उठाए गए निरंतर कदमों से रक्षा क्षेत्र को अभूतपूर्व शक्ति मिली है। इसी कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को देखने का नजरिया तेजी से बदला है और देश रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कटनी का अगला CSP कौन?: विवादों में बीता नेहा पच्चीसिया और ख्याति मिश्रा का कार्यकाल, अब ईमानदार अफसर की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


 

jabalpur rajnath singh t72 t90 tank overhaul project madhya pradesh
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम मोहन यादव ने टी सीरीज टैंक ओवरहाल प्रोजेक्ट के मॉडल का अवलोकन किया। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में औद्योगिक विकास और रक्षा उत्पादन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि टी-सीरीज टैंक ओवरहॉल परियोजना मध्य प्रदेश में रक्षा उत्पादन को नई दिशा और गति प्रदान करेगी। यह परियोजना प्रदेश की औद्योगिक क्षमता को सशक्त करने के साथ रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के राष्ट्रीय संकल्प को नई मजबूती देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा मंत्री का संकल्प वज्र के समान अडिग है और उनके नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई कर पूरी दुनिया के सामने देश के पराक्रम का परिचय दिया है।

बुनियादी ढांचे और निवेश की नई सौगातें
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के आर्थिक भविष्य को मजबूत करने और प्रदेश की प्रगति को रफ्तार देने के लिए लगातार निवेश को प्रोत्साहन दे रही है। उन्होंने जानकारी दी कि बीते दिनों राज्य में लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत वाली गोदरेज फैक्टरी का लोकार्पण हुआ था, और अब रक्षा मंत्री की उपस्थिति में प्रदेश को लगभग 475 करोड़ रुपये की नई सौगात मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश उन प्रमुख राज्यों में शामिल है जहां समान नागरिक संहिता पारित की गई है। वर्तमान में राज्य शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में निरंतर तेजी से प्रगति कर रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed