{"_id":"64959dcde26034eae70ff503","slug":"mp-news-two-bikes-collided-with-each-other-in-chhindwara-two-youths-died-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: छिंदवाड़ा में दो बाइक आपस में टकराई, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: छिंदवाड़ा में दो बाइक आपस में टकराई, दो युवकों की मौत
Fri, 23 Jun 2023 06:57 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 23 Jun 2023 06:57 PM IST
सार
छिंदवाड़ा में दो बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा थाना अंतर्गत आने वाली ग्राम चिमौआ के पास तेज रफ्तार दो बाइक आपस में टकरा गई। इससे बाइक चला रहे दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक आपस में टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल सिंगोड़ी चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुशराम मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल दोनों युवकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हर्रई निवासी विकास डेहरिया (25) अपनी बाइक से छिंदवाड़ा से हर्रई जा रहा था। पिपरिया भारती का रहने वाला अभिषेक उईके (20) अपनी बाइक से छिंदवाड़ा आ रहा था। चिमौआ के पास दोनों की बाइक आपस में टकरा गई। इससे विकास और अभिषेक दोनों के सिर में गंभीर चोट आई और दोनों ने ही मौके पर दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद तत्काल चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुशराम अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने निजी वाहन में दोनों शवों को अमरवाड़ा अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
