{"_id":"61b46a3fbb115f2af2639407","slug":"mp-is-amazing-6-months-ago-in-rajgarh-the-dead-person-also-got-the-second-dose-of-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP गजब है: राजगढ़ में 6 माह पहले मृत व्यक्ति को भी लग गई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP गजब है: राजगढ़ में 6 माह पहले मृत व्यक्ति को भी लग गई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज
Sat, 11 Dec 2021 05:30 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 11 Dec 2021 05:30 PM IST
सार
राजगढ़ जिले के ब्यावरा में एक व्यक्ति की मौत के छह माह बाद कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने का मामला सामने आया है। अब अधिकारी मामले को दिखवाने की बात कहते हुए बगलें झांक रहे हैं।
विज्ञापन
वैक्सीन सर्टिफिकेट और मृत्यु प्रमाण-पत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगढ़ जिले में टीकाकरण के आंकड़ों को लेकर बड़ी अनदेखी सामने आई है। आंकड़ों को बढ़ाकर दिखाने की होड़ में विभाग ने 6 माह पहले मृत कांग्रेस नेता पीडी शाक्यवार को एक हफ्ते पहले कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगा दी। दरअसल कांग्रेस नेता पीडी शाक्यवार के मोबाइल नंबर पर 3 दिसंबर को कोविड-19 की दूसरी डोज कंप्लीट होने का मैसेज पहुंचा। परिजनों ने उनके नाम का सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर लिया, जबकि करीब साढ़े छह माह पहले ही उनकी मौत हो चुकी है। कांग्रेस विधायक रामचंद्र दांगी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार टीकाकरण के झूठे आंकड़े पेश कर रही है और जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।
इंदौर में छह माह पहले हो चुकी है मौत
मृतक पीडी शाक्यवार के मोबाइल पर जब सेकंड डोज का मैसेज आया तो परिजनों को आश्चर्य हुआ। उन्होंने लिंक खोली और सर्टिफिकेट डाउनलोड किया, जिसमें बकायदा लिखा था कि आपकी दोनों डोज कंप्लीट हो चुकी हैं। पहली डोज 8 अप्रैल 2021 को लगना शो कर रहा है जो कि हकीकत में लगी थी, लेकिन दूसरी डोज करीब 8 माह बाद बिना किसी शेड्यूल के 3 दिसंबर 2021 को लगना दर्शा रहा है। जबकि 24 मई को ही शाक्यवार की इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विधायक ने लगाए सरकार पर आरोप
इस मामले को लेकर ब्यावरा से कांग्रेस विधायक रामचंद्र दांगी ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार शत-प्रतिशत टीकाकरण की बात कर रही है। कहते हैं पूरे प्रदेश में पहली डोज लगवा दी है, दूसरी डोज भी काफी मात्रा में लगवा दी है। ये सरकार जान-बूझकर झूठे आंकड़े पेश कर रही है, क्योंकि मुझे पता चला है कि ब्यावरा में शाक्यवार जी को 3 से 4 दिन पहले कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का प्रमाण पत्र मिला है, जबकि उनकी मौत 6 माह पहले हो चुकी है। इससे सिद्ध हो रहा है कि सरकार जनता को गुमराह कर रही है और झूठे आंकड़े बनाकर वाहवाही लूट रही है जो कि सरासर गलत है।
विज्ञापन
जब इस मामले में जिला टीकाकरण अधिकारी एलपी भकोरिया से बात की तो उनका कहना था कि मामले की जानकारी लगी है, दिखवाता हूं।