{"_id":"59b288934f1c1bf57f8b5133","slug":"madhya-pradesh-stf-arrested-turtle-smugler-from-morena","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में लाल तिलकधारी कछुओं की तस्करी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश में लाल तिलकधारी कछुओं की तस्करी करने वाला गिरफ्तार
amarujala.com- presented by: मोहित
Updated Fri, 08 Sep 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश वन विभाग के एसटीएफ ने ग्वालियर चंबल के मुरैना इलाके से लाल तिलकधारी कछुओं की तस्करी के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। यह ऑपरेशन अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) आरपी सिंह और राज्य एसटीएफ (वन्यजीव अपराध) रितेश सिरोठिया के नेतृत्व में किया गया। इस ऑपरेशन में अधिकारियों ने गिरफ्तार शख्स से तीन लाल तिलकधारी कछुए बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पढ़ें- सहायक अभियंता ने एनओसी के एवज में मांगी इतनी रिश्वत, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
विज्ञापन
एसटीएफ रितेश सिरोठिया ने बताया कि 'गिरफ्तार किया गए शख्स का नाम कैलाश है जो कि पिछले आठ वर्षों से फिश कॉन्ट्रैक्टर कै तौर पर वन विभाग के लिए मछलियों की सप्लाई कर रहा था। इस पूरे रैकेट में और कौन-कौन शामिल है इस पर भी जांच की जा रही है।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे बताया कि 'हमने कमलेश से कछुओं की इस विशेष प्रजाति की तस्करी को लेकर कई सवाल किए हैं। यही नहीं हमें इस रैकेट में बिचौलियों और व्यापारियों के भी शामिल होने का शक है।'
बता दें कि चंबल नदी में इन कछुओं की दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती हैं।
