फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vigilance arrested assistant engineer of himachal pcb in bribery case

सहायक अभियंता ने एनओसी के एवज में मांगी इतनी रिश्वत, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा

Sat, 09 Sep 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 09 Sep 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
vigilance arrested assistant engineer of himachal pcb in bribery case

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) कुल्लू की टीम ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते ढालपुर में दबोचा है। विजिलेंस के अनुसार अधिकारी ने ढालपुर के एक रेस्टोरेंट में जेनरेटर लगाने की अनुमति की देने के ल‌िए में उपरोक्त राशि की मांग कर रहा था और लंबे समय से कारोबारी को इसकी एनओसी भी नहीं दे रहा था।

विज्ञापन


बार-बार पैसे की मांग करने पर तंग होकर इसकी सूचना वाशिंग स्थित एक होटल के कारोबारी ने विजिलेंस को दी। विजिलेंस ने शिकायत के आधार पर रिश्वत की मांग करने वाले एसडीओ के खिलाफ जाल बिछाया गया।  
विज्ञापन


अधिकारी ने कार्यालय में रिश्वत लेने से इंकार किया था और ड्यूटी के बाद रिश्वत के 1 लाख रुपये लेने की बात कही। 7 सितंबर की शाम जैसे ही छुट्टी के बाद ढालपुर में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अधिकारी होटल कारोबारी से रिश्वत के पैसे लेने पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के घर से मिले ढेरों गिफ्ट पैक
विजिलेंस की जांच में उक्‍त अधिकारी के किराये के मकान से ढेरों गिफ्ट पैक मिले है। गिफ्ट पैक का कनेक्‍शन बद्दी से जुड़ा बताया जा रहा है,जिससे मामले और बड़ा खुलासा हो सकता है। कोर्ट ने रिश्‍वत के आरोपी अधिकारी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज ‌दिया है। 


पहले से विजिलेंस की राडार पर था अधिकारी
सूचना है कि उक्‍त अधिकारी काफी समय से विजिलेंस की राडार पर चल रहा था। मामले की पुष्ट‌ि करते हुए डिप्टी एसपी राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कुल्लू मदन धीमान ने बताया कि आरोपी एसडीओ चंदन सिंह को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर जाल बिछाया गया और आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया गया।  उक्‍त अधिकारी मध्य प्रदेश का रहने वाला है और उसके खिलाफ कई शिकायतें पहले भी आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed