{"_id":"59a52ec24f1c1b1c278b456a","slug":"madhya-pradesh-mp-did-ruckus-for-business-class-seat-in-plane","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनेस क्लास सीट न मिलने पर सांसद ने किया फ्लाइट में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनेस क्लास सीट न मिलने पर सांसद ने किया फ्लाइट में हंगामा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Tue, 29 Aug 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया
एयर इंडिया की फ्लाइट में बिजनेस क्लास में सीट न मिलने पर मध्यप्रदेश के सांसद भड़क उठे। मध्यप्रदेश के भिंड से सांसद भागीरथ प्रसाद ने फ्लाइट में बिजनेस क्लास सीट न मिलने पर जमकर हंगामा किया। सांसद के हंगामें के कारण फ्लाइट को उड़ान भरने में 15 मिनट की देरी हुई।
विज्ञापन
पढ़ें: जांबाज जवान ने 400 बच्चों की बचाई जान, 1KM तक 10 किलो का बम लेकर दौड़ा
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लाइट में मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी सवार थे, भागीरथ प्रसाद की सीट भी उनके पास ही थी। हंगामें के बाद एयरइंडिया स्टाफ ने सांसद की इकोनॉमी सीट को बिजनेस क्लास से चेंज किया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब फ्लाइट में किसी सांसद ने हंगामा किया है। इससे पहले महाराष्ट्र से सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने फ्लाइट में क्रू मेंबर के साथ बदतमीजी की थी, जिसके बाद फ्लाइट कंपनियां ने उनपर बैन लगा दिया था। हालांकि बाद में गायकवाड़ के माफी मांग लेने पर कंपनियों ने उनपर से बैन हटा लिया।
