फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   policeman run for 1 km with 10 kg bomb to save 400 students

जांबाज जवान ने 400 बच्चों की बचाई जान, 1KM तक 10 किलो का बम लेकर दौड़ा

Sat, 26 Aug 2017 02:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 26 Aug 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
policeman run for 1 km with 10 kg bomb to save 400 students
मध्यप्रदेश पुलिसकर्मी - फोटो : Social Media

मध्यप्रदेश में पुलिस के एक जवान का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, ऐसा सीन आपने किसी फिल्म में देखा होगा। वीडियो में पुलिसकर्मी कंधे पर 10 किलो का बम (तोंप का गोला) लादकर भागता नजर आ रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार को मध्यप्रदेश के सागर जिले के चितोरा गांव के एक स्कूल में 10 किलो का बम बैग में मिला था। मौके पर बच्चों की जान बचाने के लिए पुलिस को कुछ नहीं सुझा तो कॉन्स्टेबल अभिषेक पटेल कंधे पर ही बम लेकर स्कूल से दूर भागने लगा। 
विज्ञापन


जिस वक्त यह वाक्या हुआ, उस वक्त स्कूल में लगभग 400 बच्चे थे। मीडिया से बातचीत में जांबाज पुलिसकर्मी अभिषेक पटेल ने बताया कि उस वक्त में मेरे दिमाग में केवल एक ही बात थी  कि मैं किसी भी तरह बम को बच्चों से दूर लेकर जाऊं। अभिषेक पटेल की जांबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मंदिर की छत पर लहराया पाकिस्तान का झंडा


स्कूल के शिक्षक अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को जैसे ही बम की जानकारी मिली तुरंत ही स्कूल को बंद करने का आदेश दे दिया गया। हमें बच्चों को स्कूल खाली कर देने के निर्देश दे दिए थे। जिसके बाद अचानक पुलिस कॉन्स्टेबल पटेल ने बैग को उठाया और भागना शुरू कर दिया। 

एक स्टूडेंट ने बताया कि बम की सुचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने छुट्टी की घोषणा कर दी। कुछ ही मिनट में वहां मीडिया का जमावड़ा लग गया, इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस ने बताया कि जहां बम मिला वहां से कुछ दूरी पर आर्मी की सूटिंग रेंज है। आर्मी को इस बात की जानकारी दे दी गई है। बम स्कूल में कैसे पहुंचा इस बात की जांच हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed