फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kendriya Vidhyalaya teacher said girls who wore revealing clothes are asking for nirbhaya type rape

'लिपस्टिक लगाने और छोटे कपड़े पहनने की वजह से होता है निर्भया जैसा रेप'

Tue, 30 Jan 2018 01:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Tue, 30 Jan 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
Kendriya Vidhyalaya teacher said girls who wore revealing clothes are asking for nirbhaya type rape
प्रतीकात्मक तस्वीर

रायपुर केंद्रीय विद्यालय की एक बायोलॉजी टीचर ने लड़कियों को नसीहत देते हुए कहा है कि वो लिपस्टिक ना लगाएं और ना ही भड़कीले कपड़े पहनें क्योंकि इससे निर्भया जैसे बलात्कार होते हैं। यह सारी बातें टीचर ने लड़कों की मौजूदगी में कहीं। उन्होंने यह भी कहा कि लड़कियों का रात में घर से बाहर जाना इस तरह की घटनाओं को आमंत्रण देता है।

विज्ञापन


टीचर स्नेहलता शंखवार ने क्लास को काउंसिलिंग सेशल में बदल दिया था। जिसमें उन्होंने लड़कियों को यह नसीहतें दी। लड़कियों के गुस्साए परिजनों ने प्रिंसिपल भगवान दास अहीर से मुलाकात की। प्रिंसिपल का कहना है कि की वह अभिवावकों द्वारा लिखिल शिकायत दर्ज होने के बाद जांच बिठाएंगे। केवी संगठन को इस मामले की जानकारी दे दी गई है। खबर के अनुसार कक्षा 9 और 11 की लड़कियों को काउंसिलिंग के नाम पर मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ता था। अपनी बात की सत्यता के लिए उन्होंने टीचर की इस तरह की बातें बोलते समय एक ऑडियो क्लिप पेश किया है।
विज्ञापन


टीचर ने लड़कियों को जींस पहनने और लिपस्टिक लगाने को लेकर चेतावनी दी थी। क्लिप में टीचर कहती हैं कि जब लड़कियों का चेहरा खूबसूरत नहीं होता है तभी वह एक्सपोज करती है। लड़कियां इतनी बेशर्म कैसे हो सकती हैं? लड़कियां किसी लड़के के साथ रात को बाहर कैसे जा सकती हैं जो उनका पति नहीं है? यह समझना काफी मुश्किल है कि इसका इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाया गया। इस तरह की घटनाएं अक्सर दूरदराज के क्षेत्रों में होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीचर यहीं नहीं रुकी वह क्लिप में यह करते हुए सुनी जा सकती हैं कि निर्भया की मां को अपनी बेटी को इतनी रात को बाहर जाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए थी। उनका मानना है कि यह लड़कों की नहीं बल्कि निर्भया की गलती थी। जिन लड़कियों के साथ इस तरह की घटनाएं होता हैं वह श्रापित हो जाती हैं और यह उनके लिए सजा होती है। जब लड़के किसी लड़की को एक लड़के साथ ऐसा करते हुए देखते हैं तो वे मान लेते हैं कि वो दूसरों के साथ भी कर लेंगी।

आरोपी टीचर का कहना है कि मैंने 11वीं की छात्रा को रात के 8:30 के बाद बाहर घूमते हुए देखकर घर जाने का सुझाव दिया। एक शख्स की सुरक्षा उसके खुद के हाथों में हैं। निर्भया के साथ जो हुआ वह गलत है लेकिन उसे इतनी देर तक बाहर नहीं रहना चाहिए था। उसे खुद को बचाना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed