फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   police taught a lesson to the youths who played the siren now they will not disturb the people in jabalpur

Jabalpur Noise: पुलिस ने भोंपूबाजों का भूत उतारा, ऐसी सजा दी कि अब कभी भोंपू नहीं बजा सकेंगे

Fri, 07 Oct 2022 02:07 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Oct 2022 02:07 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में दशहरे पर भोंपू बजा रहे कुछ युवाओं ने पुलिस ने ऐसी सजा दी कि अब वह कभी भोंपू का शोर नहीं मचाएंगे। इसका वीडियो वायरल हो गया है।  

विज्ञापन
police taught a lesson to the youths who played the siren now they will not disturb the people in jabalpur
भोंपू बजाने वालों को पुलिस ने सिखाया सबक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में दशहरे पर भोंपू बजाकर शोर मचा रहे युवाओं का पुलिस ने अनूठे अंदाज में भूत उतारा। इस भोंपू को कुछ लोग पुंगी भी कहते हैं। हां, वहीं भोंपू जिसका शोर अक्सर क्रिकेट स्टेडियम में सुनाई देता है। शरारती तत्वों ने इसे हथियार बना लिया और लोगों को परेशान करने लगे। जब शिकायतें बढ़ गई तो जबलपुर की पुलिस ने ऐसे शोर मचा रहे युवाओं की टोली को अनूठे अंदाज में सजा दी। 
विज्ञापन


दशहरे पर जबलपुर में सभी प्रमुख सड़कों पर भीड़ थी। पैर रखने तक की जगह नहीं थी। ऐसे में बच्चों के भोंपू खरीदकर कुछ युवाओं ने सड़क पर ही जोर-जोर से उन्हें बजाना शुरू कर दिया। लोगों के पास से गुजरते हुए वे जोर-जोर से भोंपू बजाने लगे। उनकी शरारत ने कई लोगों को परेशान किया। इन भोंपू की आवाज जब पुलिस के कानों पर पड़ी तो वह भी सक्रिय हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने युवाओं को पकड़ा और उन्हें एक-दूसरे के कान में भोंपू बजाने की सजा दे दी। कुछ युवक आपस में दोस्त थे तो कुछ रिश्तेदार। पुलिस ने धरपकड़ शुरू की तो कई चौराहों पर ऐसे युवाओं को पकड़ा। पहले तो एक-दूसरे के कान में तेज आवाज में भोंपू बजवाया। फिर भीड़ के सामने उठक-बैठक भी लगवाई। युवा गिड़गिड़ाते रहे- सर एक बार में माफ कर दीजिए, दोबारा ऐसा नहीं करेंगे। पब्लिक प्लेस पर कोई शोर नहीं करेंगे। पुलिस ने अपनी सजा पूरी करने के बाद ही युवाओं को छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed