{"_id":"65a3cebe0fd7337dfc0b7c88","slug":"police-caught-mobile-phone-thief-gang-near-jabalpur-railway-station-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: रेलवे स्टेशन के पास सस्ते दाम में मोबाइल फोन बेचते पकड़ा गया चोर गिरोह, तीन लाख कीमत के 25 फोन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: रेलवे स्टेशन के पास सस्ते दाम में मोबाइल फोन बेचते पकड़ा गया चोर गिरोह, तीन लाख कीमत के 25 फोन जब्त
Sun, 14 Jan 2024 05:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 14 Jan 2024 05:38 PM IST
सार
आरोपियों ने पूछताछ के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्र से उक्त मोबाइल फोन चोरी करने का खुलासा किया। चोरी के मोबाइल फोन को बेचने के लिए वह रेलवे स्टेशन आये थे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
सिविल लाइन पुलिस ने मोबाइल फोन चोर गिरोह के चार सदस्यों के गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के 25 मोबाइल जब्त किए हैं, जिनका मूल्य लगभग तीन लाख रुपये है।
विज्ञापन
ओमती सीएसपी पंकज मिश्रा के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरपीएफ बैरक रेलवे स्टेशन के पास थैलियों में मोबाइल फोन रखकर चार युवक सस्ते दामों में बेच रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मो. फैजल उम्र 19 निवासी हनुमानताल, नोनो उम्र 18, नूरुद्दीन उम्र 18 साल तथा मो. इमरान उम्र 21 साल को अभिरक्षा में लिया में लेते हुए उनके पास से विभिन्न कंपनियों के 25 मोबाइल फोन बरामद किए।
विज्ञापन
आरोपियों ने पूछताछ के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्र से उक्त मोबाइल फोन चोरी करने का खुलासा किया। चोरी के मोबाइल फोन को बेचने के लिए वह रेलवे स्टेशन आये थे। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
