{"_id":"6703a4b855cc2d6169098deb","slug":"grandmother-and-grandson-died-in-a-collision-between-car-and-bike-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कार व बाइक की भिड़ंत में दादी-पोते की मौत, गंभीर हालत में दादा जबलपुर रेफर…कटनी का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कार व बाइक की भिड़ंत में दादी-पोते की मौत, गंभीर हालत में दादा जबलपुर रेफर…कटनी का है मामला
Mon, 07 Oct 2024 02:43 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 07 Oct 2024 02:43 PM IST
सार
MP News: कटनी में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इस दुर्घटना में दादी और पोते की मौत हो गई। जबकि हादसे में गंभीर घायल दादा को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
कार व बाइक की भिड़ंत में दादी-पोते की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दादी-पोते मौत हो गई है। वहीं बाइक चला रहे दादा रामकुमार पटेल को गंभीर चोट के चलते जबलपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
घटना नेशनल हाइवे 43 की बताई जा रही। जहां कैलवारा कलां ग्राम निवासी रामकुमार पटेल और पूनम पटेल अपने पोते के साथ रीठी के ग्राम खोरी जाते वक्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शी दीपक पटेल ने बताया कि हमारे परिवार के लोग रिश्तेदारी में जाने के लिए घर से निकले थे, तभी समाने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने जोरदार टक्कर मारते हुए गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन
वहीं पीछे से आ रही एक और गाड़ी भी उनके ऊपर चढ़कर निकल गई। जिसमें 45 वर्षीय दादी पूनम पटेल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तो गंभीर रूप से घायल 4 वर्षीय पोते देवू पटेल ने जिला अस्पताल आते वक्त दम तोड़ दिया है। वहीं दादा को डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद जबलपुर रेफर किया है। कटनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया है।
विज्ञापन
