फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   CBI caught bank manager red handed taking bribe

MP News: सीबीआई ने रिश्वत लेते बैंक मैनेजर को रंगे हाथ पकड़ा, सर्चिंग की कार्रवाई जारी

Tue, 05 Mar 2024 06:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 05 Mar 2024 06:52 PM IST
सार

MP News: सीबीआई की टीम ने डिंडौरी जिले स्थित गोरखपुर सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। सीबीआई की टीम द्वारा आरोपी मैनेजर के कार्यालय व घर में सर्चिंग का कार्य जारी है। बैंक मैनेजर ने केवाईसी लोन की रकम अदायगी के लिए रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन
CBI caught bank manager red handed taking bribe
सीबीआई ने रिश्वत लेते बैंक मैनेजर को रंगे हाथ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीआई एसपी रिजपाल सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार डिंडौरी जिले की सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया गोरखपुर शाखा में शिकायतकर्ता ने केवाईसी लोन के लिए आवेदन किया था। लोन स्वीकृत कर राशि जारी करने के लिए बैंक मैनेजर राहुल सिंह राजपूत ने शिकायतकर्ता से दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। दोनों के बीच आठ हजार रुपये में सौदा तय हुआ था, जिसकी शिकायत सीबीआई जबलपुर में की गयी थी।

विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
शिकायतकर्ता रिश्वत की रकम आठ हजार रूपये लेकर बैंक मैनेजर के पास पहुंचा था। बैंक मैनेजर ने जैसे ही रिश्वत की रकम लेकर अपने पास रखी, सीबीआई की टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। सीबीआई की टीम आरोपी बैंक मैनेजर के घर व कार्यालय की सर्चिंग कर रही है। आरोपी बैंक मैनेजर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed